फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's industry needs common boiler and STP's treated water

Panipat News: पानीपत की इंडस्ट्री को कॉमन बॉयलर और एसटीपी के ट्रीट पानी की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Panipat's industry needs common boiler and STP's treated water
पानीपत। कारपेट नगरी के उद्यमियों ने कॉमन बॉयलर और एसटीपी के पानी को उद्योगों की जरूरत मानते हुए फिर से प्रस्ताव तैयार किया है। इस बार पानीपत डायर्स एसोसिएशन के साथ पानीपत इंडस्ट्रिसल एस्टेट सेक्टर-29-ए यंग इंटरप्राइजेज और चैंबर ऑफ कॉमर्स भी आगे आए हैं। उद्यमियों ने इनके अलावा पीएनजी पर वैट कम करने और बीएसआई मार्का कंबल व अन्य उत्पादों पर भी लगाने की मांग की है। उद्यमियों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक तय की है। यह बैठक 19 मई को पानीपत में होगी। उद्यमी इससे पहले गत माह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भी बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार छोटी-बड़ी फैक्ट्री हैं। शहर में सबसे अधिक डाई हाउस हैं। इनमें पानी का अधिक प्रयोग होता है। सेक्टर-29 पार्ट-टू डाई हाउस के लिए 2001 में अलग से सेक्टर बनाया था। डाई हाउस में पानी की सबसे अधिक खपत होती है। एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की कई साल पहले मांग की थी। इसका प्रस्ताव भी बनाया गया था, लेकिन अब तक सिरे नहीं चढ़ा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हर रोज लाखों लीटर पानी ट्रीट कर वापस नाले में छोड़ दिया जाता है। इसको प्रयोग करने को दिया जाएं तो भूजल भी बचेगा और उद्यमियों को पर्याप्त पानी भी मिलेगा। सेक्टर को शुरुआत में नगरी पानी देना था।
विज्ञापन

कॉमन बॉयलर लगने से शहर को प्रदूषण से राहत मिलेगी। गुजरात की स्टीम हाउस कंपनी को यहां कॉमन बॉयलर लगाने का ठेका मिला था। इसके लिए सेक्टर 29 पार्ट टू में 30 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। यहां 80-80 टन के तीन बॉयलर लगने हैं। एचएसआईआईडी ने कॉमन बॉयलर की रिपोर्ट प्रक्रिया जांचने के लिए एक एजेंसी को ठेका दिया था। इसकी लागत 1300 से 1500 करोड़ तक बताई जा रही है। कॉमन बॉयलर से सभी डाई उद्योगों को पाइप लाइन से भाप दी जाएगी। सेक्टर-29-पार्ट-2 की 350 डाई यूनिट और आसपास की 50 फैक्टरियों को जोड़ा जाना था। यह प्रोजेक्ट कई साल से अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत इंडस्ट्रियल एस्टेट सेक्टर-29-वन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि बीएसआई मार्का कंबल और अन्य उत्पाद पर लगना चाहिए। यह समय की मांग है। पॉलिएस्टर धागे पर सरकार बीएसआई मार्का लगा चुकी है। उद्यमी अब इसके उत्पाद पर भी इसकी मांग कर रहे हैं। उद्यमियों का मानना है कि इससे आयात बंद होगा और पानीपत व भारतीय बाजार ऊपर उठेगा। सरकार पीएनजी पर वैट कम करने की दो बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन रेट कम नहीं हुए।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 मई को पानीपत में होंगे। उनके यहां चाय के 27 कार्यक्रम तय किए गए हैं। वे सुबह नौ बजे जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान के आवास पर पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे कार्यक्रमों के लिए निकलेंगे। उनका पहला कार्यक्रम निर्मल कादियान के मकान पर होगा। उनका अंतिम कार्यक्रम रात आठ बजे डॉ. अभिनव मुटनेजा के एल्डिको स्थित घर पर डीनर के साथ होगा। जजपा के जिला महासचिव एवं गोहाना रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बालाजी हैंडलूम, गोहाना रोड पर दोपहर बाद ढाई बजे पहुंचेंगे।

उद्योगों की कई समस्याएं हैं। इनमें सबसे बड़ी कॉमन बॉयलर व एसटीपी का पानी है। सभी एसोसिएशनों के साथ चर्चा कर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री के पास संबंधित विभाग हैं। उनसे उद्यमियों को पूरी उम्मीद है।
- विनोद धमीजा, चेयरमैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed