फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's daughter Prakshi Goyal selected in Miss Universe competition

Panipat News: पानीपत की बेटी प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Panipat's daughter Prakshi Goyal selected in Miss Universe competition
पानीपत। पानीपत की बेटी प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स-2024 प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिलेनियम स्कूल से की। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 2022 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता के लिए हर राज्य से एक प्रतियोगी का चयन होता है। प्राक्षी की इच्छा थी कि वह अपनी जन्म भूमि को प्रतिनिधित्व करें।
विज्ञापन

प्राक्षी के पिता राजीव गोयल ने बताया कि प्राक्षी अब साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री कर रही है। उनका चयन 2024 में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से हुआ है। प्राक्षी का कहना है कि उसे गर्व है की वह इस प्रतियोगिता के लिए अपने प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्राक्षी ने अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता और उनके सिखाए संस्कारों को दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
तनाव के विनाशकारी प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया
23 वर्षीय प्राक्षी ने बताया कि वह अपनी व्यक्तिगत यात्रा से प्रेरित होकर मानसिक और शारीरिक कल्याण में क्रांति लाने के लिए आगे आई है। मनोविज्ञान में पृष्ठभूमि और वर्तमान में मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर और पोषण में डिप्लोमा के साथ स्वास्थ्य पर तनाव के विनाशकारी प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया है। स्वस्थ पोषण ने उनको यहां तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे उनके अंदर मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सशक्त बनाने के जुनून को बढ़ावा मिला। मेरा मानना है कि शारीरिक व मानसिक लचीलापन ही अंतिम शक्ति है। लड़कियों को सपने देखने के साथ उनको पूरा करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वे एक दिन जरूर सफल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मिस इंडिया में रही प्रतिभागी
प्राक्षी ने बताया कि वह 2022 में मिस इंडिया में प्रतिभागी रही हैं। अब मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच के लिए तैयार हैं। वह अपने राज्य, अपनी जड़ों और अपने अनुभवों का प्रतिनिधित्व करने और अपने जैसे अनेक लोगों की आवाज बनने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed