फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, world, leader, country, unity

विश्व गुरु बनना है तो एकजुट हो राष्ट्र

Fri, 18 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 18 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
panipat, world, leader, country, unity
पानीपत - फोटो : bureau
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने तीन दिवसीय पानीपत प्रवास के दूसरे दिन स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने और राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


मंच पर करीब एक घंटे के संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में धर्म का आचरण करना होगा और राष्ट्र को एकजुट होना होगा। उन्होंने इसके लिए पांच मंत्र भी दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में जिले के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम था। इसमें करीब 14 सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। भागवत सुबह 6:51 बजे कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति में इमोशनल इंटीग्रेशन होना चाहिए। वे करीब 30 साल पहले सह शहरी प्रमुख के रूप में पानीपत आए थे। तब से आज तक पानीपत में कई बदलाव आए हैं।

इस दौरान स्वयंसेवकों का गणवेश भी बदला है और आज हाफ से फुल पेंट में आ गए हैं। संघ में बदलाव आया है और यही सृष्टि का नियम है। हर चीज धर्म के आधार पर होनी चाहिए। इसका अर्थ पूजा से नहीं है।

सरसंघ चालक ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति तभी है जब हर व्यक्ति राष्ट्र की एक इकाई के नाते काम करे। इसके लिए परिवर्तन और एकता लाने का काम करना होगा। राष्ट्रहित में जीने व मरने वालों को एकजुट करना होगा।

इसी का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। सेना, पुलिस और राजनीति की शक्ति अपनी है, लेकिन स्वयं सेवक संघ के पास समाज की शक्ति होती है। भागवत ने कहा कि बिना सरकारी मदद के संघ के 1 लाख 60 हजार समाज सेवा के कार्य चल रहे हैं।

स्वयंसेवकों को जनता के स्नेह का पात्र बनने के प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विभाग के संघ चालक डॉ. गोपाल कृष्ण व पानीपत जिला के संघ चालक अनूप कुमार मंच पर मौजूद रहे।

स्वयंसेवकों को पांच मंत्र
1. सावधान रहें : व्यक्ति को खुद की असावधानी डुबोती है, इसलिए अनुकूल हो या प्रतिकूल हर परिस्थिति में सावधान रहना चाहिए।


2. लक्ष्य के प्रति अनुराग, फिजूल में नहीं: जिस तरह सीता की दी गई मोतियों की माला हनुमान के लिए तुच्छ हो गई, क्योंकि उसमें राम नहीं थे, उसी तरह बहुमूल्य लगने वाली वस्तु भी आपकी साधना के लिए अनुकूल नहीं तो उसका कोई मोल नहीं।



3. कोई भी काम छोटा नहीं होता, जो भी दायित्व मिले उसे लगन के साथ करना चाहिए।


4. कथनी करनी में फर्क न रखें: व्यक्ति को वही बात कहनी चाहिए जो वह कर सकता हो। जो बात कह दी वह करनी भी चाहिए।


5. हर एक की मजबूती से मजबूत होगा राष्ट्र: घोड़े की नाल की कील ढीली होने के कारण एक राजा के युद्ध हारने का उदाहरण देते हुए उन्होंने राष्ट्र और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक इकाई को मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed