फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat women, asi panipat, case panipat

महिला एएसआई पर आरोपी को केस से बाहर निकालने के आरोप

Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने में तैनात एक एएसआई पर बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को केस से बाहर निकालने का आरोप लगा है। एएसआई के खिलाफ पीड़ित बच्ची के परिजन पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के लिए पहुंचे। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों के छुट्टी पर होने के चलते परिजन मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन


मंगलवार को डाबर कॉलोनी निवासी दर्जनों लोग लघु सचिवालय में  पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा से मिलने को लघु  सचिवालय पहुंचे। परिजनों का महिला एएसआई गायत्री देवी पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी के साथ दस मार्च को कॉलोनी के ही दो लोगों ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में महिला पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। एक आरोपी की उम्र करीबन 14 साल है, जबकि दूसरे की उम्र आठ साल है। आरोप है कि महिला एएसआई गायत्री देवी ने आरोपियों से सांठ गांठ कर मामले के मुख्य आरोपी को केस से निकाल दिया, जबकि उसके छोटे भाई को आरोपी बना दिया गया। एएसआई गायत्री देवी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों के छुट्टी पर होने के बाद पीड़ित परिजन घर लौट गए। वहीं महिला एएसआई गायत्री देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती है। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
गायत्री देवी, एएसआई महिला पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed