{"_id":"6581a772d7b82a333906f635","slug":"panipat-woman-gives-birth-to-three-children-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों बच्चे व मां स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों बच्चे व मां स्वस्थ
Tue, 19 Dec 2023 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:53 PM IST
सार
पानीपत जिले के इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। अस्पताल में परिवार वालों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। परिजन इससे काफी खुश हैं।
विज्ञापन
एनसी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में दाखिल तीनों बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, जिनमें दो लड़के व एक लड़की है। डॉक्टरों ने बच्चों के माता-पिता का बधाई दी है।
विज्ञापन
अटावला वासी आशीष अपनी पत्नी मोनित को सोमवार को दोपहर प्रसव के दौरान डिलीवरी कराने के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। दाखिल होने के करीब 24 घंटे बाद मोनित ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़के व एक लड़की बताई गई है। डिलीवरी ऑपरेशन से की गई है।
विज्ञापन
डॉ. स्वर्णिमा ने बताया कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां स्वस्थ है। एक साथ परिवार में तीन बच्चों की किलकारी गूंजने से आशीष खुश है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आशीष को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। सफल ऑपरेशन होने पर कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. स्वर्णिमा, डॉ. हरजिंदर व डॉ. नजीर अहमद पंडित की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन