फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat will echo with the hymns of Shyam Baba, flowers will be brought from Kurukshetra

Panipat News: श्याम बाबा के भजनों से गूंजेगा पानीपत, कुरुक्षेत्र से मंगवाए जाएंगे फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Panipat will echo with the hymns of Shyam Baba, flowers will be brought from Kurukshetra
पानीपत। मोरवी नंदन सेवा मंडल की ओर से श्री श्याम बालाजी महोत्सव का शनिवार को आयोजन किया जाएगा। मौसम को देखते हुए महोत्सव जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला में किया जाएगा। चुलकाना और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से बाबा के दरबार के लिए फूल आएंगे। महोत्सव में मुख्य गायक पूजा सखी, राजू हंस और सोनू सांवरिया रहेंगे। बाबा श्याम को अपने मधुर भजनों के माध्यम से रिझाने की कोशिश करेंगे। मंच संचालन मदन आजाद द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवा मंडल के सदस्य विपिन मित्तल ने बताया कि श्याम महोत्सव का शुभारंभ शनिवार शाम छह बजे रोड़ धर्मशाला में किया जाएगा। बाबा का दरबार चुलकाना धाम और धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से आए फूलों से सजाया जाएगा। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, संजय अग्रवाल और गोपाल तायल रहेंगे। मुख्य गायक पटियाला से पूजा सखी, चुलकाना से राजू हंस और सोनीपत से सोनू सांवरिया अपने मधुर भजनों के माध्यम से बाबा को बुलाएंगे। महोत्सव में बाबा श्याम के भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख सदस्य विपिन मितल, हिमांशु गोयल, शिव कुमार गुप्ता और संजय सिंह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed