फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, ved, vidhyalay, founder, stone, world, new, message

वेद विद्यालय की आधारशिला रखकर देश ही नहीं विश्व को दिया संदेश

Fri, 18 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 18 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
panipat, ved, vidhyalay, founder, stone, world, new, message
पानीपत - फोटो : bureau
युद्धों के नाम से जानी जाने वाली पानीपत की धरती अब वेद विद्यालय के नाम से भी पहचान बनाएगी। आरएसएस के सरसंघ चालक और हरियाणा के राज्यपाल ने मंच से वेद विद्यालय के सार्थक परिणाम समाज के सामने आने की बात दोहराई।
विज्ञापन

अंसल में शुक्रवार शाम को वेद विद्यालय की आधारशिला रखी गई।

मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी रहे। सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि संघ के बारे में कुछ लोगों में भ्रांति हैं, लेकिन यह सब मिथ्या हैं। वे इस देश के कारण जन्म जन्मांतरण से उपस्थित हैं।
विज्ञापन


वे कर्जा चुकाने वाले लोग हैं। राष्ट्र का कोई व्यक्ति दूसरे देश में जाकर भारत का परिचय देकर कहे तो सामने वाले सिर आदर से झुकते हैं। भारतवर्ष की धरती ने सत्य की पहचान कराई है और यह धरती हर वर्ग को पुचकारती है। यहां वेदों के अर्थ को जानकर जीवन जीने वाला समाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि-मुनियों की परंपरा चल रही है। हरियाणा की भूमि से ऋषि-मुनियों ने वेदों के दर्शन किए। अर्जुन कुरुक्षेत्र के मैदान पर भ्रमित हुए तो यहीं पर उनको संदेश मिला। समाज को भ्रमित करने वाली स्थिति आने वाली है। उसका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। वेद अपना मूल है।

भारतवर्ष जिन बातों के लिए विश्व में जाना जाता है, वह सब वेदों से मिला है। अपना संतुलन खोने से सृष्टि का विनाश होता है। वेदों में ज्ञान है। यहीं ज्ञान दुनिया में पहचान करने वाला है। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं है। भगवान हर कण में विद्यमान है।

पूरा विश्व इसकी अपेक्षा कर रहा है। राष्ट्र को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। इसको लेकर वेदों का अध्ययन करना होगा। विद्यालयों की श्रृंखला स्थापित होना छोटा काम नहीं है। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि वेद विद्यालय पानीपत की पहचान को बदलेगा। पानीपत युद्धों के लिए जाना जाता है,

अब वेद विद्यालय की स्थापना के बाद वेदों और गीता के अध्ययन के लिए पहचाना जाएगा। डेढ़ वर्ष पहले गोविंद देवी गिरी महाराज की कथा का आयोजन किया गया था। उस कथा में उपस्थित हुए थे। उस वक्त अपनी इच्छा प्रकट की थी। इसको लेकर गीता परिवार बधाई का पात्र है।

देश की पहचान आध्यात्मिकता से है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मैदान पर महाभारत हुई। इसमें हरियाणा की अहम भूमिका है। हरियाणा गठन की स्वर्ण जयंती मना रहा है। छह दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती का आयोजन होगा। विदेशी लोग भी आयोजन में पहुंचेंगे।


भारत को बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि इस तरह के देश में इस तरह के तीन ओर वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले अतिथियों के पहुंचने पर गीता परिवार द्वारा स्वागत किया और अतिथियों ने वेद विद्यालय की आशारशिला रखकर सबको शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, उद्योग मंत्री विनोद गोयल, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed