फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Vande Bharat Express collides with bull, engine's cattle guard damaged

Panipat: वंदेभारत एक्सप्रेस सांड से टकराई, इंजन का कैटिल गार्ड क्षतिग्रस्त

Mon, 11 Sep 2023 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 12:11 AM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे घटना  हुई है। इंजन का कैटिल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Panipat: Vande Bharat Express collides with bull, engine's cattle guard damaged
रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (सोशल मीडिया)

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार को पानीपत में अंबाला-दिल्ली लेन पर जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक सांड़ टकरा गया। सांड से टकराने के कारण ट्रेन के इंजन का कैटल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कैटल गार्ड से टकराने के कारण सांड़ ट्रैक किनारे जा गिरा। हालांकि हादसे के बाद ट्रेन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन


बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22448 रविवार को अंबाला में ठहराव के बाद दिल्ली जा रही थी। शाम करीब 5:08 बजे ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पार कर दिल्ली की तरफ जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची तो ट्रैक पर सांड़ आ गया।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से सांड की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने इसकी जानकारी स्टेशन अधिकारियों को दी। पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि हादसे में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed