{"_id":"57e576c84f1c1b3d20a82624","slug":"panipat-traning-school-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जिला स्तर पर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे। केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे व शिपिंग मंत्री नीतिन गड़करी ने प्रदेश सरकार से इसका प्रस्ताव मांगा है। प्रदेश के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ खुलकर चर्चा की और प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए पूरे प्रयास करने का भरोसा दिया।
परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने गत दिनों राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। बैठक दिल्ली के लोधी रोड रिजनल सेंटर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे व शिपिंग मंत्री नीतिन गड़करी ने की। नीतिन गड़करी ने देश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि देश में हर साल पांच लाख सड़क हादसे होते हैं और इनमें 1.46 लाख लोगों की जान चली जाती है। इसके अलावा कई लाख लोग अपंग हो जाते हैं। हरियाणा में हादसों का आकड़ा 10 हजार है और यहां पर 46 सौ से 48 सौ मौत इस तरह से होती है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सभी प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों से हादसों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के संकेत दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बैठक के बाद प्रदेश के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ चाय पर विशेष चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में हादसों को रोकना जरूरी है और इसको गंभीरता से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोल जाएं।
\परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि प्रदेश के सभी 21 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने का प्रस्ताव है और प्रदेश सरकार जल्द ही जिला स्तर पर स्कूल स्थापित कर देगी। उन्होंने कहा कि यहां पर युवाओं को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद हादसों को रोका जा सकेगा।
केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि नेशनल व स्टेट हाईवों को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएं और प्वाइंट निर्धारित कर एंबुलेंस स्थापित की जाएं। ताकि किसी भी हादसे के तुरंत बाद घायल या वाहन में फंसे व्यक्ति को मदद मिल सकें। परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने केंद्रीय मंत्री को भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में इस दिशा में बेहतर काम करेंगे।
परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अमर उजाला को बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक व इसके बाद सड़क हादसों को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में जल्द ही हाईवे सीसीटीवी से कवर किए जाएंगे।