फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Tractor overturns while performing stunt, youth dies

Panipat: स्टंट करते वीडियो बना रहे यू ट्यूबर के ट्रैक्टर टूटकर गिरा, दुखद मौत

Mon, 26 Feb 2024 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 06:21 PM IST
सार

कुराड़ गांव का युवक यमुना क्षेत्र में स्टंट दिखा रहा था, दोस्त वीडियो बना रहे थे, युवक की मौत से गांव में मातम छाया है। 

विज्ञापन
Panipat: Tractor overturns while performing stunt, youth dies
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना की तलहटी में तामशाबाद गांव के पास ट्रैक्टर पर स्टंट कर वीडियो बना रहे कुराड़ गांव के एक यू-ट्यूबर की मौत हो गई। खतरनाक खेल का लाइव वीडियो उसके दोस्त बना रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बीच से टूट कर सीट के ऊपर आ गिरा। युवक के सिर और छाती पर ट्रैक्टर का हिस्सा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टरों की मदद से ट्रैक्टर को अलग कर शव को बाहर निकाला। सनौली थाना पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार सायं करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। कुराड़ गांव निवासी नीशू देशवाल (23) खेतीबाड़ी करता था और साथ ही यू- ट्यूब पर ट्रैक्टर स्टंट की वीडियो बनाता था। उसने यहां एचआर पीबी ट्रैक्टर टोचन के नाम से अकाउंट भी बना रखा था। उसके यू-ट्यूब पर 13 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर हैं।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब समेत कई प्रदेशों में उसके फॉलोअर हैं। वह सोमवार शाम को अपने आठ दोस्तों के साथ यमुना की तलहटी में तामशाबाद गांव के नजदीक वीडियो बना रहा था। वह अपना स्वराज ट्रैक्टर लेकर गया था। उसने यहां ट्रैक्टर के अगले दो टायरों को ऊपर उठाकर पिछले टायरों पर बैलेंस बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले टायर रेत में धंस गए और आगे चल नहीं पाए। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बीच में से टूट कर उसके ऊपर सीट पर गिर गया। यह हिस्सा नीशू की छाती और सिर में आ गिरा। उसके दोस्तों ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस को यमुना क्षेत्र में स्टंट करते समय एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को स्टंट न करने के बारे में पुलिस जागरूक करती है। -संदीप सिंह, प्रभारी, सनौली थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed