फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat,three, day, leave, after, bank, open, today

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज खुलेंगे बैंक

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
panipat,three, day, leave, after, bank, open, today
पानीपत - फोटो : bureau
नोटबंदी के बाद पहली बार लगातार दिन की छुट्टी के बाद बैंक आज सुबह खुलेंगे। तीन की बैंक बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच सकते हैं। इसका आभास बैंक अधिकारियों को भी है। इसलिए उनके माथे पर शिकन आ गई है।
विज्ञापन


इन तीन दिनों तक एटीएम भी बंद रहे। इसलिए लोगों के पास कैश की किल्लत है। सोमवार को बैंकों की छुट्टी का तीसरा दिन रहा। जिले के सभी एटीएम भी सोमवार को कैश नहीं होने के कारण बंद ही रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण और शहर के लोग कैश की चाह में एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाते रहे। हालांकि, उन्हें कहीं भी कैश नहीं मिला और वे मायूस घर लौट गए।

आज कैश आने की उम्मीद
शहर के लोगों को मंगलवार को कुछ राहत मिल सकती है। बैंक मैंनेजरों का कहना है कि मंगलवार को जिले के बैंकों में कैश आ जाएगा। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजरों ने बताया कि आरबीआई की ओर से पांच दिनों से नाम मात्र ही कैश आ रहा है। इस कारण बैंक अधिकारियों को लोगों की सुननी पड़ रही हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि कैश आने के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं रहेगी।

जिले के बैंकों में मंगलवार को कैश आ जाएगा। इसके बाद जिले के एटीएम भी खोल दिए जाएंगे। इससे लोगों को अधिक भीड़ में पैसा नहीं निकालना पड़ेगा।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed