फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, student,accident, Death, water, yamuna

कॉलेज के छात्र की यमुना में डूबकर मौत

Wed, 25 Jun 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 25 Jun 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
panipat, student,accident, Death, water, yamuna
सनौली के गांव मिर्जापुर में दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय बापौली में बीए प्रथम वर्ष का छात्र धर्मबीर सिंह निवासी गढ़ी बेसिक अपने दो दोस्तों के साथ गांव मिर्जापुर यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा था।
विज्ञापन


स्नान करते समय अचानक धर्मबीर का पैर नदी के अंदर गहरे गड्ढे में चले जाने से वह नदी में डूब गया। इसे देखकर यमुना में स्नान कर रहे युवकों ने शोर मचाया तो आसपास लोग दौड़ पडे़ और डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मबीर के दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और बापौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बापौली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed