फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat stood ninth in sending ideas

Panipat News: आइडियाज भेजने में नौवें स्थान पर रहा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Panipat stood ninth in sending ideas
पानीपत। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अपने आइडियाज भेजने के लिए पानीपत जिला अपने लक्ष्य के करीब पहुंच कर भी लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया। जिले के 199 स्कूलों से 960 विद्यार्थियों ने अपने आइडियाज भेजे हैं जो कुल लक्ष्य का 76.8 प्रतिशत है। जिले को 1250 आइडियाज भेजने का लक्ष्य मिला था व जिले के प्रत्येक खंड के लिए 250-250 आइडियाज भेजने का लक्ष्य था। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक अपने आइडियाज भेजने थे। इसमें पानीपत जिला प्रदेश में नौवें स्थान पर रहा। वहीं, पूरे प्रदेश को 29,750 आइडियाज भेजने का लक्ष्य मिला था लेकिन 22,066 आइडियाज के साथ प्रदेश 74.1 फीसदी लक्ष्य ही हासिल कर पाया।
विज्ञापन




विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया था। विशेषज्ञों के अनुसार निर्धारित तिथि से करीब 15 दिन पहले तक 920 से अधिक विद्यार्थी अपने आइडियाज भेज चुके थे। तब लक्ष्य से अधिक आइडियाज भेजने की पूरी संभावना थी। हालांकि जिले के राजकीय स्कूलों ने योजना में दिलचस्पी दिखाते हुए जिले के 85 राजकीय माध्यमिक तथा 125 उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने अपने आइडियाज भेजकर लक्ष्य पूरा किया है लेकिन निजी स्कूलों ने आइडियाज भेजने में कम रुचि दिखाई जिससे पानीपत जिला लक्ष्य हासिल करने से चूक गया। इससे पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने आइडियाज भेजने की अंतिम तिथि एक माह के लिए बढ़ाकर 15 अक्तूबर निर्धारित की थी।
विज्ञापन


ग्रीन से येलो जोन में पहुंचा पानीपत



इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आइडियाज भेजने में प्रतिशत अनुसार पानीपत जिला पहले येलो से ग्रीन जोन में शामिल हो चौथे स्थान पर आया था। निजी स्कूलों द्वारा आइडियाज भेजने में दिलचस्पी न दिखाने और लक्ष्य पूरा करने से वंचित रहने से जिला ग्रीन से येलो जोन में पहुंचा है। प्रदेश के पांच जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद ने लक्ष्य से अधिक आइडियाज भेजकर ग्रीन जोन में जगह बनाई है। वहीं, यमुनानगर व जींद 50 फीसदी लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए और सबसे फिसड्डी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रीन जोन में शामिल जिले-

जिले भेजे गए आइडियाज कुल लक्ष्य लक्ष्य प्रतिशत



गुरुग्राम 1227 1000 123

फरीदाबाद 609 500 122



मेवात 1456 1250 116

महेंद्रगढ़ 1406 1250 112



फतेहाबाद 1552 1500 103

येलो जोन में शामिल जिले-



जिले भेजे गए आइडियाज कुल लक्ष्य लक्ष्य प्रतिशत

कुरुक्षेत्र 1230 1250 98.4



चरखी दादरी 701 750 93.4

करनाल 1197 1500 79.8



अंबाला 1166 1500 77.8

पानीपत 960 1250 76.8



सिरसा 1280 1750 73.1

रोहतक 809 1250 64.7



कैथल 967 1500 64.5

पंचकुला 634 1000 63.4



रेवाड़ी 758 1250 60.6

हिसार 1349 2250 60.0



झज्जर 729 1250 58.3

पलवल 583 1000 58.3



भिवानी 992 1750 56.7

सोनीपत 982 1750 56.1



जींद 861 1750 49.2

यमुनानगर 618 1500 41.2





बॉक्स
श्रेष्ठ 60 आइडियाज को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। श्रेष्ठ 60 आइडियाज का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडियाज देने हैं।





बॉक्स
युवा सोच को मिलेगी नई उड़ान : संदीप

डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इंस्पायर अवार्ड की शुरुआत की है। इसके तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों के नए यूनिक आइडिया ऑनलाइन मांगे गए थे। विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया था। पानीपत जिले से कुल 960 आइडियाज भेजे गए हैं। राजकीय स्कूल ने अपना टारगेट पूरा किया जबकि निजी स्कूलों ने आइडियाज भेजने में कम रुचि दिखाई।
----------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed