फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, snatching, women, police, crime

महिला का पर्स झपट थाने में घुसे

Tue, 27 May 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 27 May 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
panipat, snatching, women, police, crime
पानीपत थाना शहर से महज सौ मीटर की दूरी पर लालबत्ती चौक के नजदीक मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चार घंटे में ही दो महिलाओं से झपटमारी कर ली।
विज्ञापन


झपटमार एक महिला से झपटमारी कर थाने में ही घुस गए। महिला ने उनको थाने में पहचान लिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मी ने दोनों को काबू करने की बजाय उल्टे महिला को ही धमका दिया।

झपटमारों ने यह वारदात उस वक्त अंजाम दी, जब एसपी झपटमारी की वारदात को रोकने के लिए थाने और चौकी प्रभारियों की अपने कार्यालय में बैठक ले रहे थे। हालांकि, थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में थाना और चौकी प्रभारियों को झपटमारी की वारदात रोकने के लिए हिदायत दे रहे थे, वहीं बाहर झपटमार दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड लालबत्ती पर दो झपटमारों ने चार घंटे के बीच थाने के बिल्कुल नजदीक दो वारदात को अंजाम दिया। एक महिला ने तो मोटरसाइकिल सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह अपने पर्स को नहीं बचा सकी।

पीछा किया तो धमकाया
लालबत्ती चौक के पास थर्मल जाने वाली बस का इंतजार कर रही थर्मल कर्मी की टीचर पत्नी का दो झपटमारों ने पर्स झपट लिया और दोनों थाने में घुस गए। आरोप है कि थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला को धमका दिया।

इसके बाद महिला व उसके पति ने पुलिस की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आसन स्कूल में टीचर एवं थर्मल के बॉयलर अधिकारी राजेंद्र की पत्नी धापो देवी लालबत्ती चौक के नजदीक थर्मल प्लांट में जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। उनके साथ एक और महिला खड़ी थी।

इसी समय मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और उसका पर्स झपट लिया। वह उनका सौ मीटर तक पीछा करते गई और दोनों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन झपटमार तेज रफ्तार से भाग निकले।

इसी समय मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने झपटमारों का पीछा किया। आरोप है कि दोनों झपटमार थाने में घुस गए। महिला भी थाने में पहुंच गई। आरोप है कि वे दोनों थाने से बाहर निकल रहे थे।

महिला ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी को मामले से अवगत कराया और दोनों को काबू करने की मांग की, लेकिन पुलिसकर्मी ने दोनों से पूछताछ करने की बजाय महिला को ही धमकाना शुरू कर दिया।

टीचर ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में करीब 19 सौ रुपये, एक मोबाइल, सोने की नोज पिन, एक एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और मकान की चाबी थी। थाना शहर पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्कूल से बच्चों के साथ लौट रही महिला का पर्स झपटा
जीटी रोड लालबत्ती के नजदीक स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही रामनगर निवासी हैंडलूम व्यवसायी की पत्नी का पर्स झपट लिया।

मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश कुछ ही देर में फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दीप्ति शर्मा निवासी रामनगर तहसील कैंप ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह दोपहर करीब पौने एक बजे अपने दोनों बच्चों के साथ रिक्शा पर स्कूल से घर वापस आ रही थी।


लालबत्ती निकलते ही दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और उसका पर्स झपट लिया। उसके चिल्लाने पर कुछ लोग पीछे भागे, लेकिन मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश फरार हो गए।

महिला ने पुलिस को बताया कि झपटमार उसका बैग, 15 सौ रुपये व एक मोबाइल छीन ले गए। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed