फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat-Safidon State Highway to be four-lane

Panipat News: पानीपत-सफीदों स्टेट हाईवे बनेगा फोरलेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Safidon State Highway to be four-lane
इसराना। पानीपत से सफीदों होकर जींद तक स्टेट हाईवे को सीआरआईएफ योजना के तहत फोरलेन व चौड़ा किया जाना है। पानीपत जिला की सीमा में इस फोर लेन बनने वाले रोड का 24 किमी. लंबाई का क्षेत्र पड़ता है। इसमें से पानीपत शहर के लाल बत्ती चौक से लेकर दिल्ली पैरलल नहर तक नगर निगम के क्षेत्र वाली 2.35 किमी लंबी सड़क को पहले ही फोर लेन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

साथ ही अब दिल्ली पैरलल नहर से लेकर जिला के आखिरी नारा गांव के पास दरियापुर मोड तक 21.65 किमी के क्षेत्र वाली सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इसके लिए वन विभाग की जमीन और उस पर खड़े कई हजार पेड़ बाधा बने हुए थे। पीडब्ल्यूडी द्वारा वन विभाग को बदले में जमीन देनी थी और पीडब्ल्यूडी द्वारा कई स्थानों पर जमीन देखने के बाद परढाना गांव में 32 एकड़ छह कनाल जमीन ली गई थी। लेकिन वन विभाग के नाम रजिस्ट्री नहीं हुई थी। वहीं पीडब्ल्यूडी ने अब परढाना गांव की जमीन की रजिस्ट्री एक दिन पहले ही इसराना तहसील में वन विभाग के नाम कराई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस जमीन का वन विभाग के नाम जल्द ही इंतकाल हो जाएगा और पीडब्ल्यूडी द्वारा इस जमीन की फेंसिंग कराकर वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने बताया कि पानीपत जिला की सीमा में नहर से लेकर दरियापुर मोड तक इस फोर लेन स्टेट हाईवे की सभी बाधाएं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अथक प्रयासों से दूर हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed