फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat rudki, sheet panipat, panipat urs

-रुड़की से चादर लेकर पहुंचे लोगों ने की चादरपोशी

Sun, 20 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 20 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
panipat rudki, sheet panipat, panipat urs
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क शाह विलायत साहब का 737वां सालाना उर्स मुबारक का शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम पहले दिन बाबा कलीयर शरीफ रुड़की से पैदल काफिला साबरी झंडा लेकर पहुंचा। वहीं अकीदतमद व श्रद्धालुओं ने झंडापोशी की। इस दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


हजरत ख्वाजा शम्सुद्दीन तुर्क शाह विलायत साहब का 736वां सालाना उर्स शनिवार को शुरू हुआ। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने चादरपोशी की अमन व शांति की दुआ मांगी। उन्होंने हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारियों व समुदाय के लोगों को भी इस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्म इंसान को जोड़ता है, वह कभी भी किसी को नहीं तोड़ता।
विज्ञापन


इंसान को अपनी बुरी सोच को बदलना होगा और समाज में भाइचारा बनाकर चलना होगा। हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. मुनीष अहमद अंसारी, नगर निगम रामनगर के चेयरमैन हाजी अकरम साबरी, नवाब इनामुर्रहमान, नवाब अरमान अली भी दरगाह पहुंचे और झंडा रस्म अदा की। यहां पर प्रदेश व देश के कोने-कोने से अकीदतमंद व श्रद्धालु पहुंचे और दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दरगाह जिलानी बाबा क्लीयर शरीफ रुड़की से पैदल काफिला साबरी झंडा लेकर पहुंचा। जिसमें सबील साबरी, हाफिज अब्दुल सलाम, हाजी महमूद, आमिल शामिल रहे। सभी लोगों ने दरगाह के गेट झंडा पोशी की। वहीं इससे पहले कुरानी ख्वानी हुई। शाम के वक्त महफिल-ए मिलाद हुई। इससे पहले सय्यद मेराज हुसैन साबरी मुतवल्ली व सज्जादा नशीन दरगाह शाह विलायत ने नमाज असर दरगाह शाह बिलायत के मुख्य द्वार पर झंडापोशी की।


हरियाणा वक्फ बोर्ड के सीनियर लॉ ऑफिसर इकबाल अहमद खान, एडमिन ऑफिसर इम्तियाज खिजर, अकाउंट ऑफिसर मोहम्मद इरसाल, ईओ खुर्शिद अहमद, वक्फ ऑफिसर अजमत खान, ऑफिसर इंचार्ज अयाज मोहम्मद, वेलफेयर ऑफिसर मोहम्मद मुबारक, एडवोकेट शाकिर अली अंसारी, सय्यद हामिद हसन, सोहराब हसन, डॉ. नसीम साबरी, एडवोकेट प्रीतम गुर्जर, एडवोकेट गिरीश गुप्ता , शराफत साबरी, शहजाद साबरी, हाजी सलीम साबरी, तालिब हुसैन, सूफी इसरार व सोनू साबरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed