{"_id":"57fd35354f1c1b675228fac3","slug":"panipat-rss-pooja-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र पूजा कर आतंकवाद और चाइना को जवाब देने की ठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र पूजा कर आतंकवाद और चाइना को जवाब देने की ठानी
amar ujala beuro panipat
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
o
- फोटो : o
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस ने शस्त्र पूजा कर आतंकवाद और चाइना को जवाब देने की ठानी और चाइना से निर्मित किसी भी तरह के सामान का प्रयोग न करने का फैसला लिया।
आरएसएस ने किला मैदान स्थित कार्यालय में मंगलवार को शस्त्र पूजा की। मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत प्रचार विजय कुमार रहे। उन्होंने कहा कि समाज में बुराइयां फैली हुई हैं और इन बुराइयों को अच्छाई से ही जीता जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को इसको लेकर आगे आना होगा।
केवल इस तरह के त्योहार मनाने या माइक पर बोलने से बुराइयों का खात्मा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद जहर बन गया है और अब इसका इलाज करना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि चाइना आतंकवाद व उनको समर्थन करने वाले देश का साथ देता है। ऐसे देश के निर्मित उत्पादों को लेना बंद कर देना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता इस बात की ठाने और अपने आसपास भी जागृति लेकर आए।
उन्होंने कहा कि देशवासियों को चाइना के सामान का बहिष्कार कर देना चाहिए। देशवासी ऐसा कर ही ऐसे देशों को सबक सिखा सकता है। इसके बाद कार्यालय से शुरू पद संचलन यात्रा खैल बाजार, राजपूताना बाजार, अमर भवन चौक, एसडी कालेज रोड, इंसार बाजार व हलवाई हट्टा से होते हुए वापस कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेश गोयल, नगर संघ चालक कैलाश चंद गुप्ता, जिला कार्यवाह संजीव ठाकुर, जिला संघ चालक अनूप व एडवोकेट रघुवीर सैनी मौजूद रहे।