{"_id":"582610084f1c1bf67eb3b112","slug":"panipat-rodways-bus-passenger-rout-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की पंजाब जाने वाली बसें बंद, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की पंजाब जाने वाली बसें बंद, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में सुनाया है। इसके बाद पंजाब के साथ बने तनाव के हालात की वजह से रोडवेज ने पंजाब में जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। पानीपत डिपो से पंजाब और कटड़ा में एक भी बस नहीं जा सकी। इसके चलते पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
यात्रियों को निजी बसों और दूसरे वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा। हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो ने शुक्रवार सुबह ही पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया। इन बसों को दिल्ली-चंडीगढ़ और अन्य मार्गों पर चलाया गया। इस वजह से पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को डिपो से बस नहीं मिली।
यात्री बसों के लिए इधर-उधर घूमते रहे। किसी तरह का समाधान न होने पर प्राइवेट बसों या अन्य माध्यमों से गंतव्य के लिए जाना पड़ा। पानीपत डिपो से चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर बस सामान्य रूप से चलाई गईं।
विज्ञापन
यात्री बोले पानी का मुद्दा बसें बंद करना गलत
यात्रियों ने एसवाईएल मामले के बाद बस सेवा बंद करने की कड़ी निंदा की है। मॉडल टाउन निवासी राजीव और अमरदीप ने बताया कि उनको शुक्रवार को लुधियाना गर्म कपड़े लेने जाना था। वे बस स्टैंड पर पहुंचे, लेकिन यहां से लुधियाना जाने वाली बस नहीं मिल पाई। मामले की जानकारी के बाद लौटना पड़ा।
शांति नगर निवासी राजेश को डेरा ब्यास जाना था, लेकिन उनको वहां जाने के लिए बस नहीं मिल पाई। इसके बाद वह निजी बस से पंजाब गए।
पानीपत डिपो की यहां जाती हैं बसें
पानीपत डिपो से एक बस दिल्ली से लुधियाना आती-जाती है। डेरा ब्यास के लिए एक दिन में एक बस आती है और एक बस जाती है। इसी तरह से एक बस दिल्ली से कटड़ा जाती है। यह बस भी पंजाब से होकर जाती है। इस तरह से डिपो की चार बसें पंजाब या फिर पंजाब के अधिकतर हिस्से से होकर आगे जाती हैं।
परिवहन निदेशालय के आदेशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को डिपो की एक भी बस पंजाब नहीं जा सकी। विभाग मामले के शांत होते ही बसों को रवाना कर देगा।
संजय कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।