फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Refinery gets first prize for official language

Panipat News: राजभाषा के लिए पानीपत रिफाइनरी को प्रथम पुरस्कार

Sat, 02 Aug 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Panipat Refinery gets first prize for official language
मतलौडा। नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) की 52वीं बैठक पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स (पीआरपीसी) के सामुदायिक केंद्र में की गई। जिसमें हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो वर्गों में राजभाषा शील्ड पुरस्कार दिए गए। बड़ी इकाइयों रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और छोटी इकाइयों में भारत संचार निगम लिमिटेड पानीपत को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने बैठक की अगुवाई की। बैठक की शुरुआत राजभाषा गीत व दीप प्रज्वलन से की गई । सदस्य सचिव डॉ आशुतोष चंद्र झा कार्यालयों के राजभाषा छमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इसके साथ ही सदस्य कार्यालयों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं, अभिनव प्रयासों को भी सबके साथ साझा किया। समीक्षा के उपरांत उत्कृष्ट हिन्दी कार्यान्वयन करने के लिए तीन बड़े व तीन छोटे कार्यालयों का राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को प्रथम पुरस्कार, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड पानीपत द्वितीय और भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पानीपत तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में भारत संचार निगम लिमिटेड पानीपत, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम को द्वितीय और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पानीपत को तृतीय पुरस्कार मिल। एमएल डहरिया ने कार्यालयों में हिन्दी में उत्कृष्ट काम करने के लिए नगर राजभाषा की और से राजभाषा शील्ड प्राप्त की।
विज्ञापन

डहरिया ने कहा कि नराकास के सदस्य कार्यालय हिन्दी के कार्यान्वयन को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर आगे भी हिन्दी कार्यान्वयन को शत प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे। गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल शर्मा ने कहा कि राजभाषा हिंदी का उपयोग केवल मौखिक या औपचारिक भाषणों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे लिखित कार्यों (कलम से) और डिजिटल माध्यमों (कंप्यूटर पर) तक पूर्ण रूप से अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राजभाषा में उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए । मंच संचालन सदस्य सचिव आशुतोष चंद्र झा ने किया। महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) संजय कुमार ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल शर्मा, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक सुधीर कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख शरद अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओम प्रकाश, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) संजय कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed