{"_id":"1be37a8ca5140e210c5e9f1b4b9e5761","slug":"panipat-railway-station-janta-khana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं मिल पा रहा जनता खाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं मिल पा रहा जनता खाना
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 08 May 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जनता खाना नहीं मिल रहा। जनता खाना नहीं मिलने से यात्रियों को मजबूरी में महंगा और खुला खाना लेना पड़ रहा है।
यहां पर जिस ठेकेदार ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का ठेका लिया है, उसे मंडल के नियमों का कोई डर नहीं है।
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी बड़े स्टेशनों पर जनता खाना उपलब्ध कराने का नियम बनाया हुआ है।
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के मामले में भी मंडल तत्पर रहा है, लेकिन पानीपत रेलवे स्टेशन पर मंडल के नियमाें को धत्ता बताकर कई खुद के ही नियम बनाए हुए हैं।
यह होता है जनता खाना
यात्रियाें की सुविधा को ध्यान में रखते विशेष रूप से जनता खाना के नाम से पैकिंग में खाना रखा जाता है। इस पैकिंग मेें पूडियां, सब्जी, सलाद और अचार रखा जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि किसी भी यात्री की एक बार की डाइट जरूर मिल जाए।
गाड़ियाें में विशेष रूप से कराया जाता है उपलब्ध
स्टेशन पर आने-जाने वाली रेलगाड़ियों में विशेष रूप से जनता खाना उपलब्ध कराया जाता है, ताकि यात्रियों को खाना पाने के लिए ज्यादा जद्दोजहद न उठानी पड़े।
विज्ञापन
ज्यादातर ट्रेेनोें को स्टॉपेज कम ही समय का होता है। इतने समय में यात्री ट्रेन से उतरकर खाना उपलब्ध कराने वाली रेहड़ी तक आसानी से नहीं पहुंच पाते।
जनता खाना की विशेष बात यह भी होती है कि स्टेशनों पर काम करने वाले वेंडर खाने की पैकिंग लेकर आसानी से ट्रेनों में ले जाकर बेच सकते हैं।
अपना फायदा देखकर नहीं रखते जनता खाना
जनता खाना की पैकिंग का मूल्य पहले ही निर्धारित किया गया है। सूत्र बताते हैं कि इससे ठेकेदार को खास मुनाफा नहीं होता। इस बात को ध्यान मेें रखते ठेकेदार के कारिंदे यात्रियों को जनता खाना उपलब्ध नहीं कराते। ट्रेनों के आने पर यात्रियों को ब्रेड व पकोड़े बेचने पर जोर दिया जाता है कारण इनमें उन्हें अधिक मुनाफा होता है।
मजबूरी में लेना पड़ रहा खुला खाना
जनता खाना उपलब्ध नहीं होने पर यात्रियाें को मजबूरी में खुला खाना लेना पड़ रहा है, लेकिन कई बार भूखे होते हुए भी यात्री खुला खाना देखकर मन बदल लेते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते जनता खाना उपलब्ध नहीं कराया जाता।
निरीक्षण के दौरान मंडल अधिकारी भी दे चुके हैं आदेश
पानीपत रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे मंडल के आला अधिकारी भी जनता खाना रखने के आदेश दे चुके हैं। हाल मेें निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम एके श्रीवास्तव भी जनता खाना के बारे में वेंडरों से पूछ चुके हैं, लेकिन वेंडर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।