फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, pusteni dhandha apnaye

पुश्तैनी कला को तरक्की का आधार बनाएं कुम्हार

Sat, 31 Dec 2016 11:47 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 31 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
panipat, pusteni dhandha apnaye
h - फोटो : amar ujala
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रत्येक समाज को तरक्की के लिए किसी से मांगने की नहीं बल्कि खुद की काबिलियत को साबित करने की जरूरत होती है। सरकार उसमें केवल सहयोग कर सकती है। इसलिए कुम्हार समाज अपनी तरक्की के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ अपने पुश्तैनी हुनर में कामयाब करें और अपनी कला को आधुनिकता के साथ तालमेल करते हुए मार्केट पर कब्जा करें तब आपको तरक्की से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन



ढांडा शनिवार को सनौली रोड पानीपत स्थित कुम्हार धर्मशाला में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। वे सभी बिरादरियों को साथ लेकर चल रहे हैं। जिन लोगों के अधिकारों व आवाज को दबाया गया, उन्हें अपने अधिकारों के लिए अपनी हिचक तोड़नी होगी।
विज्ञापन


इसलिए आप अपने बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा दिलवाएं तथा बेटियों को भी उतना ही सम्मान दें। कुम्हार महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह प्रजापति ने समाज की लंबित मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा, जिसमें सरकार से मांग की गई कि पानीपत में कुम्हार धर्मशाला व छात्रावास के लिए हुडा में जमीन दी जाए, प्रत्येक गांव में मिट्टी के बर्तनों के लिए सरकार के नोटिफिकेशन अनुसार पांच एकड भूमि दी जाए,  ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को श्रम कानून का पूरा लाभ दिया जाए तथा ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा व लोकसभा में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और कुम्हार समाज के 10 प्रबुद्ध व्यक्तियों को सरकार में उच्च पदों पर नियुक्ति दी जाए। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने पगडी व फूलमालाओं से विधायक ढांडा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा के जिला प्रधान रामफल प्रजापति, ओमप्रकाश जलालपुर, रामदिया रत्तेवाल, थांबूराम आट्टा, पदमसिंह जोशी, राजकुमार एडवोकेट, राजेंद्र छाजपुर, रामफल छाजपुर, हवासिंह सिवाह, रामधारी फौजी, लखमीचंद कश्यप, सूरजमल प्रजापति, सतनारायण जांगडा, दलबीर सिंह, कृष्ण नारा,  तेलूराम प्रजापति, विजय प्रजापति, रवि व दीपक सिवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed