फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, police, protest, women

थाने में न्याय मांगने गई महिला और पुरुषों को जमकर पीटा!

Thu, 22 May 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 22 May 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
panipat, police,  protest, women
पानीपत सीआईए वन थाने में नगर निगम के वार्ड दो की पार्षद के पति, ननद और सास समेत कई महिलाओं और पुरुषों को जमकर पीटा गया। इस दौरान कपडे़ भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


पार्षद की ननद ने पुलिसकर्मियों पर पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। पुलिस की पिटाई में पार्षद के पति, ननद और सास समेत कई महिलाओं को चोट लगी है।

वे सब सीआईए वन में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए गए थे। पुलिस की बर्बरता पर पार्षद और लोगों ने सीआईए-वन के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। सीआईए-वन पानीपत में वीरवार दोपहर के समय कुछ पुलिस कर्मियों ने न्याय की गुहार लेकर पहुंचे निगम पार्षद कमलेश मजोका के पति और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई से खफा लोगों ने सीआईए वन के बाहर जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए वन प्रभारी जगदीप दूहन और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से घायल लोगों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। कमलेश मजोका ने आरोप लगाया कि वे लोगों के साथ सीआईए वन में मंजू की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए गई थी।

यहां पर पुलिसकर्मियों ने उनका पक्ष सुनने की बजाय उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

पुलिस की पिटाई से महिला पार्षद कमलेश मजोका के एडवोकेट पति सुनील कुमार, नंद अंजू व बबली को चोट लगी है और पार्षद की सास कृष्णा के कपड़े फट गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।

अंगुली मरोड़ बुरी तरह से पीटा
एडवोकेट सुनील ने आरोप लगाया कि वह अपनी चचेरी बहन की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग के लिए गए थे। सीआईए वन के पुलिसकर्मियों ने उसकी बहन के साथ उल्टा-सीधा बोला। उन्होंने विरोध किया तो एक पुलिसकर्मी ने उसकी अंगुली मरोड़ दी और खींचकर अंदर ले गए। जहां पर अन्य पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पिटाई की और छाती व पेट में लात-घूसे मारे।

पुलिसकर्मी ने पेट में मारी लात
ननद अंजू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसको अपशब्द कहे और उसने अपने भाई को छुड़वाने का प्रयास किया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके पेट में लात मार दी। पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की। महिला बबली ने आरोप लगाया कि वह उनके साथ न्याय की गुहार को गई थी। सीआईए वन में उसकी भी बुरी तरह पिटाई की। कृष्णा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसके लड़के सुनील की बुरी तरह से पिटाई की।

मेयर और पार्षद भी थाने में पहुंचे
सीआईए वन में पार्षद के पति और परिवार के लोगों की पिटाई करने की सूचना मिलते ही मेयर भूपेंद्र सिंह, पार्षद ससुर मदन मजोका समेत नगर निगम के कई पार्षद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की और पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई की निंदा की। उन्होंने उक्त पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

यह है मामला
थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर-18 में बाबरपुर नाले के पास जनवरी माह में एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त मंजू निवासी रामनगर दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आ गया। मंजू पूर्व पार्षद मदन लाल मजोका के परिवार की थी और उसकी करनाल में शादी हुई थी। परिवार के लोगों ने मंजू के पति और उसकी एक मित्र पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी। परिजनों ने थाना शहर पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच सीआईए वन को सौंप दी थी।


न्याय देने की बजाय कर रही पिटाई
निगम के वार्ड दो की पार्षद कमलेश मजोका ने कहा कि पुलिस पीड़ितों को न्याय देने की बजाय आरोपियों को शह दे रही है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी मांगते हैं तो उनकी ही पिटाई कर देते हैं। उसके परिवार के सदस्यों की सीआईए वन में तैनात कर्मियों ने जमकर पिटाई की है। पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे और आधे-अधूरे कपड़े ही पहने हुए थे। उन्होंने उस वक्त थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में इंसाफ लेकर रहेगी। इस मौके पर सूरत, बिट्टू, राजू, रामस्वरूप, सीता, अनीता, रानी, शकुंतला और सुनीता मौजूद रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed