{"_id":"131d26cd0bec78aef0f833626981dc1f","slug":"panipat-police-gorced-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर जबरन बयान दिलाने के आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर जबरन बयान दिलाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 08 May 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल के आसपास झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस पर नाबालिग की गुमशुदगी के मामले में जबरन बयान दिलवाने का आरोप लगाया है।
लोगों ने इसे लेकर सोमवार को सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने काफी प्रयास के बाद लोगों को शांत किया।
वहीं, सीआईए पानीपत ने इस मामले में मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने सीआईए पर उनकी नाबालिग लड़की के बयान बदलवाने का आरोप लगाते हंगामा खड़ा कर दिया।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को उसके गांव का रहने वाला इकराम तीन माह पहले बहला फुसलाकर ले गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
आरोप है कि पुलिस ने उसके अपहरण की बजाय गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते दिन सीआईए पानीपत ने उनकी लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक महिला को बुआ बनाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।
उक्त महिला इकराम की मां है और पुलिस ने सब कुछ जानते हुए आरोपी पक्ष का साथ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी लड़की का अपहरण कर दुराचार किया गया है।
वे अपनी लड़की से मिलने लगे तो पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। लड़की के मामा आरिफ ने बताया कि पुलिस ने दोनों को काबू करने के बाद उनको सूचना भी नहीं दी और अपने स्तर पर पूरी कार्रवाई कर दी। आरोप है कि इकराम पहले तीन शादी कर चुका है।
इसकी सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद परिवार के लोग एसपी से मिले और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।