{"_id":"63e4bad79ee7f1a095098c0b","slug":"panipat-police-arrested-head-constable-ashish-kumar-singham-on-charges-of-manhandling-asi-while-on-duty-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: ड्यूटी पर ASI से हाथापाई का आरोपी हेड कांस्टेबल सिंघम गिरफ्तार, पिता ने सड़क पर लेटकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: ड्यूटी पर ASI से हाथापाई का आरोपी हेड कांस्टेबल सिंघम गिरफ्तार, पिता ने सड़क पर लेटकर जताया विरोध
Thu, 09 Feb 2023 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:50 PM IST
सार
दो फरवरी को टीडीआई फ्लाईओवर पर सेक्टर 13-17 में तैनात एएसआई मनोज त्यागी ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच हेड कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। दोनों में हाथापाई हुई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
आरोपी हेड कांस्टेबल और सड़क पर लेटा पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में ड्यूटी के दौरान एएसआई से हाथापाई करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में सेक्टर में 13-17 थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल आशीष कुमार उर्फ सिंघम को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने खुद की गिरफ्तारी देने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त सिंघम अर्धनग्न हालत में था। वह वहीं से सोशल मीडिया पर लाइव हो गया। पिता भी सड़क पर लेट गए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दो फरवरी को टीडीआई फ्लाईओवर पर सेक्टर 13-17 में तैनात एएसआई मनोज त्यागी ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच हेड कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। दोनों में हाथापाई हुई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मनोज त्यागी की शिकायत पर आशीष के खिलाफ 6 संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। अधिकारियो ने आशीष को लाइन हाजिर कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष कुमार पांच दिन पहले ही गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला में लगे दरबार में भी पेश हुआ था जिन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। बुधवार रात को आशीष ने वीडियो जारी कर कहा कि गुरुवार को वह एसपी कार्यालय जाकर खुद गिरफ्तारी देगा।
इन धाराओं में की रिपोर्ट दर्ज
आशीष कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 323, 332, 353, 506 व 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने उसी दिन सबूतों के साथ एएसआई मुकेश त्यागी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बावजूद उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।