फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat OLX crime,olx online fraud

ओएलेक्स पर खुद को फौजी बताकर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगे 34145 रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
panipat OLX crime,olx online fraud
खुद को फौजी बता गाड़ी बेचने के नाम पर एक आरोपी ने बंसी कॉलोनी के व्यक्ति से करीब 34 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने गाड़ी की फोटो ओएलएक्स पर डाल रखी थी, जिसको देख उन्होंने आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात बताया और उनसे ट्रांसपोर्ट का खर्च बताकर उनसे करीब पांच बार में 34 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र निवासी बंसी कॉलोनी ने बताया कि सिलाई का काम करता है। उसने ओएलएक्स पर 29 दिसंबर को ऑल्टो कार देखी थी। जिसके बाद पीड़ित ने गाड़ी मालिक से संपर्क किया तो मालिक ने व्हाट्सएप पर गाड़ी के दस्तावेज भेजे। आरोपी ने खुद को जयपुर एयरपोर्ट पर फौजी बताया। दस्तावेज के आधार पर पीड़ित ने 60 हजार में गाड़ी का सौदा तय किया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित से पेटीएम के माध्यम से पहले 4150 रुपये दिए। उसके बाद नव वर्ष के दिन आरोपी को 12398 रूपयेेेें भेजे। वहीं अंत में पीड़ित ने 5199 रुपये भेजे, लेकिन कुल 34145 भेजने के बाद भी पीड़ित के हाथ गाड़ी नहीं लग पाई। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed