फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

कर्ज में डूबे पवन कुमार ने की आत्महत्या

Sun, 02 Aug 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 02 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे एक पात्र अध्यापक ने शुक्रवार की रात जहर निगल कर जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें नौ लोगों के नाम लिखे थे, मृतक ने उन लोगों को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

जिला जींद के गांव छैतर निवासी पवन कुमार (32) अपने बड़े भाई सतपाल के पास गांव उझा में रहता था। शुक्रवार की रात वह घर पर नहीं पहुंचा। इसका अगले दिन गांव के खेतों में शव मिला। उसकी जेब में एक सुसाइड नोट भी था।

इसमें उसके पैतृक गांव छैतर के ही नौ लोगों के नाम लिखे थे। इसमें सुरेश और उसकी पत्नी दर्शना देवी, उसकी बेटी बबीता, बलवंत और उसके चार पुत्र जयबीर, रामबीर और शिवकेश का नाम है। इसके अतिरिक्त दो सगे भाइयों राजेश और शिवकेश का नाम भी है।
विज्ञापन


इनके साथ कुछ वर्ष पहले पवन ने एक स्कूल खोला था। कारणवश स्कूूल के बंद होने से उन पर लाखों का कर्ज हो गया। इसे चुकता करने के लिए पवन दिन में चौकीदारी और शाम को ट्यूशन पढ़ाता था। लेकिन कर्ज के लिए बार-बार परेशान करने पर उसने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए नामों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

पवन हमेशा हर जंग में शिक्षा को हथियार बनाकर लड़ने की बात कहता था। कई साल पहले पिता की मृत्यु होने पर पवन ने रातदिन कठिन परिश्रम कर वर्ष 2013 में जेबीटी की पढ़ाई पूरी की थी तथा वर्ष 2014 में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) भी पास किया था।


नौकरी के लिए किए तमाम प्रयास विफल रहने के बाद अब वह सेक्टर-24 की एक फैक्ट्री में दिन के समय चौकीदारी करता था, तथा शाम को बच्चों केे ट्यूशन पढ़ाकर अपनी जरूरत पूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed