फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 31 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
शांति नगर उझा रोड स्थित एक तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह वीरवार को रात की ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर लौट रहा था, वह तालाब में कैसे डूबा अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक उझा रोड स्थित शांति नगर निवासी 20 वर्षीय बिट्टू  की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह पिछले करीब चार सालों से उझा रोड स्थित एक स्पिनिंग मिल में राजीव ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


हर रोज की तहर वह शुक्रवार को सुबह करीब साढे आठ बजे रात की ड्यूटी कर लौट रहा था, तो किसी ने उसे तालाब में डूबते देखा। उसे व्यक्ति द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग वहां पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उसे तालाब से बाहर निकाला जाता तब तक बहुत देर हो चुकी है। वह गंदे पानी के तालाब में कैसे पहुंचा इस बात को लेकर अभी संशय बना हुआ है। पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की माने तो मामले का सही खुलासा तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

राजीव ठेकेदार ने बताया कि वह पिछले दो सालों से उसी के पास ही काम करता था। वह शुक्रवार को सुबह करीब साढे़ आठ बजे रात की ड्यूटी करने के बाद फैक्ट्री से अपने किसी दोस्त के साथ निकला था। कुछ ही देर बाद फैक्ट्री के किसी मजदूर ने फोन पर उसके तालाब में डूबने की सूचना दी। वह तालाब तक कैसे पहुंचा इसका कोई पता नहीं है ।

मृतक के पिता बुद्ध देव ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं। करीब चार साल पहले वे रोजगार के लिए पानीपत आकर रहने लगे थे।

उसके चार बेटे हैं, बिट्टू उनमें से सबसे बड़ा था। उसका कहना है कि बेटे के सहारे पर ही उसे शांति नगर कॉलोनी में अपना मकान बनाया है। उसने बताया कि वह भी शुक्रवार को सुबह रात की ड्यूटी कर के लौटा था। बिट्टू भी उसी समय तक घर आ जाता था।


लेकिन शुक्रवार को साढ़े नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। कुछ ही देर बाद ठेकेदार राजीव ने फोन कर उसके तालाब में डूबने की सूचना दी। पिता का कहना है कि उसके बेटे किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी, वह कोई नशा भी नहीं करता था। फिर वह तालाब के गंदे पानी तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed