फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

हैफेड के गोदाम में साढ़े तीन लाख का ज्यादा मिला गेहूं

Wed, 11 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 11 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में गेहूं घोटाला सामने आने के बाद शहर में टीम ने मंगलवार को गेहूं भंडारण में बड़ी लापरवाही को पकड़ा है। टीम ने हैफेड के अनाज मंडी स्थित एक गोदाम में गेहूं के 49 बैग ज्यादा मिले हैं। जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है।
विज्ञापन


प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में गठित टीम ने इसका खुलासा किया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों गोदाम में रखे गेहूं का रिकार्ड जांचने के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात कही। फिलहाल अधिकारियों ने इसे बड़ी लापरवाही बताया है।
विज्ञापन



प्रशासन, पुलिस व कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की एक टीम मंगलवार देर शाम को हैफेड के अनाज मंडी स्थित एक गोदाम पर पहुंची। प्रशासन की तरफ से टीम की अगुवाई एसडीएम सुभाष श्योराण, पुलिस की तरफ से डीसीएपी मुख्यालय सुरेंद्र सिंह और सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कष्ट निवारण समिति सदस्य सत्यवान शेरा व लोकेश नांगरू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम के साथ हैफेड के अधिकारियों को भी बुलाया गया और गोदाम में रखे गेहूं के बैगों की गिनती करने के साथ रिकार्ड की जांच की गई। बताया जा रहा है कि हैफेड के उक्त गोदाम में रिकार्ड अनुसार 20,902 बैग दिखाए गए थे, लेकिन जांच के दौरान गोदाम में 49 बैग ज्यादा मिले।

अधिकारियों ने हैफेड अधिकारियों से इसकी गिनती कराई, लेकिन हर बार गिनती में बैग ज्यादा मिलें। अनुमान अनुसार गोदाम में करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का गेहूं ज्यादा मिला। टीम अधिकारियों को हैफेड अधिकारी स्टॉक ज्यादा होने पर कोई सही जवाब नहीं दे पाए।  प्रशासनिक टीम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। देर रात तक गोदामों की चैकिंग जारी थी।


एक सप्ताह पहले खुद जांचा था स्टॉक
जानकारी के अनुसार हैफेड अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह पहले खुद स्टॉक जांचा गया था। उस वक्त दो बैग ज्यादा मिले थे। अधिकारियों ने इस मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे रिकार्ड की भी जांच की थी, लेकिन आंकड़ा पूरा नहीं हो सका।



वर्जन
हैफेड के अनाज मंडी स्थित एक गोदाम में गेहूं भंडारण का स्टॉक जांचा गया है। एक गोदाम में कुछ गेहूं दर्ज रिकार्ड से ज्यादा मिला है। हैफेड के दो अन्य गोदाम का रिकार्ड जांचना है। उन सबकी रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जाता है।
सुभाष श्योराण, एसडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed