फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

धान के दाम के लिए हरिद्वार रोड जाम

Wed, 30 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Wed, 30 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
धान का भाव कम मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को सनौली खुर्द गांव में हरिद्वार रोड पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


करीब सवा बारह बजे लगाया करीब एक घंटे तक लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

सड़क पर जाम के दौरान किसानों ने सरकार के  खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपीए जोगिंद्र राठी ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बापौली नायब तहसीलदार गुरुदेव सिंह के आने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद किसानों ने करीब एक घंटे के बाद जाम खोल दिया। किसानों को नेतृत्व इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बिंटू मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष बिंटू मलिक ने बताया कि सूबे की सरकार भाजपा ने प्रदेश के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।

पिछले साल 1509 धान का भाव करीब 2500 से 3500 के बीच रहा था। लेकिन हाल में सरकार ने 1509 धान का रेट 1450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान को उसकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा।


किसान सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चूहड़ सिंह रावल, प्रेम देशवाल, तेजपाल,  चंद्रा, मास्टर ईश्वर सिंह, कृपाल, राममेहर, सुखबीर, वीरेंद्र, बलवान, राजेंद्र, नरेंद्र कुमार और राजकुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed