फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

हाउस टैक्स के लगी लाइन, छूट मिलने से हजारों रह गए वंचित

Wed, 30 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Wed, 30 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स जमा करवाने की बुधवार को अंतिम तारीख होने के कारण लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


हजारों उपभोक्ता बिल न पहुंचने के कारण सरकार की ओर से मिल रही छूट से वंचित हो गए। वहीं, बिल भरने के लिए भरे फार्म के बारे में जानकारी नहीं होने के चलते उपभोक्ता उलझते नजर आए। इस कारण उपभोक्ताओं ने संबंधित प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया। बुधवार को हाउस टैक्स जमा कराने का अंतिम दिन रहा।

इसके चलते उपभोक्ता सुबह बिल जमा करवाने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे। दिनभर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही और बिल जमा करवाने के लिए फार्म के बारे में सही जानकारी न होने के कारण दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर के करीब 40 प्रतिशत उपभोक्ता सरकार की ओर से दी छूट से वंचित रह गए। नगर निगम की ओर से सर्वे में मिली खामियों को निगम अभी तक ठीक कर पाया है। इसी कारण निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को हाउस टैक्स बिल ही नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की कार्यप्रणाली के प्रति जताया रोष

हाउस टैक्स कितना जमा हुआ है बैंक से डिटेल मिलने बाद ही बताया जा सकेेगा। वहीं सरकार की ओर से बिल जमा करवाने में 30 सितंबर तक ही दस प्रतिशत तक छूट उपभोक्ता को दी गई थी। अगर सरकार हाउस टैक्स में छूट देने के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी करती है तो उस हिसाब से बिल जमा किया जाएगा।
विनोद मेहरा, सचिव नगर निगम, पानीपत।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed