फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

खाली प्लॉटों की सफाई का खर्च वसूलेगा हुडा

Sat, 19 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टरों के प्लॉटों में लगे गंदगी के ढेर और कूड़ा कर्कट की सफाई  अब हुडा विभाग स्वयं ही करवाएगा। इस पर आने वाला सारा खर्च विभाग प्लॉट धारक से ही वसूलेगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से यह कदम खाली प्लॉटों के आसपास रहने वाले लोगों की शिकायतों पर उठाया है। खाली प्लॉटों में फैली गंदगी से सेक्टरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हुडा सेक्टरों में करीब 40 प्रतिशत प्लॉट खाली हैं। इनमें घास और कूड़ा कर्कट फैलने से गंदगी का आलम है। इससे उन प्लॉटों के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग ने ऐसे प्लॉटधारकों को सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सभी सेक्टरों में खाली प्लॉटों में उगी घास के काटने और कूड़ा कर्कट उठवाने के साथ ही प्लॉट नंबर नोट करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने करीब एक माह के भीतर ही सेक्टरों से गंदगी का सफाया करने निर्णय लिया है।

हुडा कर्मचारियों का कहना है कि विभाग कई बार प्लॉट धारकों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य करने के आदेश दे चुका है।

लेकिन अभी तक लोगों ने इसे कोई तवज्जो नहीं दी। विभाग ने प्लॉटों की सफाई कार्य करवाने के बाद उस पर आने वाला सारा खर्च उनके डेवलपमेंट चार्ज में जोड़कर बिल जारी करेगा। बिल न भरने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

हुडा रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजीव रहेजा ने बताया कि सेक्टरों में करीब 40 प्रतिशत प्लॉट खाली पड़े हैं। इसमें घास और कूड़ा कर्कट और गंदगी के ढेर लगे हैं। यही नहीं जो प्लॉट सड़कों से नीचे हैं, उनमें जलभराव होने से मच्छर अन्य कीट पैदा हो गए हैं। इससे सेक्टरों में बीमारियां फैलने का भय है।


सेक्टरों में खाली प्लॉटों में उगी घास और कूड़ा कर्कट को साफ करवाया जाएगा। इस पर जो भी खर्च आएगा उसकी वसूली प्लॉट धारक से की जाएगी। विभाग इससे पहले कई बार नोटिस जारी कर प्लॉटों पर घर बनाने के निर्देश दे चुका है।
विकास ढांडा, इस्टेट ऑफिसर हुडा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed