{"_id":"9f49f4ab5d4d072c96fe38943b9a6227","slug":"panipat-news-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल ही बन पाएंगे नए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल ही बन पाएंगे नए राशन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार दस साल बाद भी नए राशन कार्ड नहीं बना पा रही। अब लगता है कि वर्ष 2016 में ही नए राशन कार्ड बन पाएंगे।
यह बात कार्ड धारक कह रहे हैं जो नए राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए संबंधित विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। कार्डधारक संतोष, दर्शना, बीरमति और रामनिवास ने कहा कि सरकार ने पिछले दस साल से नए राशन कार्ड न बनाने के चलते कार्डधारकों परेशानी उठानी पड़ रही है।
ऐसे में लाभार्थियों का आरोप है कि राशन वितरण करते समय डिपो होल्डर गड़बड़ी कर रहा है। कई महीने राशन नहीं मिल पाता है।
पहले हुड्डा सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने से हाथ खड़े कर दिए तो अब भाजपा सरकार भी हाथ खड़े करते दिखाई दे रही है। संबंधित विभाग की माने तो उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभी पुराने राशन कार्ड ही चलेंगे।
जो लोग नए राशन कार्ड बनवाने के इंतजार में है। उन्हें अब वर्ष 2016 का इंतजार करना पड़ेगा। विभाग की ओर से वर्ष 2005 में नए राशन कार्ड बनाए थे।
विभाग की ओर से वर्ष 2005 में बनाए राशन कार्ड वर्ष 2010 तक मान्य थे। क्योंकि राशन कार्ड की अवधि पांच साल तक की होती है। इस हिसाब से 2010 में नए राशन कार्ड बन जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
संबंधित विभाग के अधिकारियों की माने तो नए राशन कार्ड अब दिसंबर 2015 में या फिर उसके बाद ही बनाए जाएंगे।
फिलहाल पुराने कार्डों से ही काम चलाया जाएगा। विभाग द्वारा जिले में किए गए वेरिफिकेशन कार्डधारकों में एएवाई परिवारों की संख्या लगभग 9154 और केंद्रीय, राज्य बीपीएल परिवारों की संख्या करीब 772207 है। इन्हें विभाग की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की जाती है।
नए राशन कार्ड बनाने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से कोई नए आदेश नहीं आए हैं। अभी फिलहाल पुराने राशन कार्ड से ही काम चलाना पड़ेगा।
प्रेमपाल सिंह, डीएफएससी, पानीपत।