फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

परी को दूसरे लोग अपनाने को तैयार, लेकिन मां उसे अपना मानने को नहीं तैयार

Sat, 05 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 05 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
ढाई महीने से मां की गोद के लिए तरस रही परी को लोग अपनाने के लिए तैयार हैं। उसकी आवाज बनने के लिए शहर की संस्थाएं इकट्ठा होने लगी हैं।
विज्ञापन


अभी तक टीम आवाज ही इस मामले में आगे आई है। अब इनर व्हील मिडटाउन क्लब भी आगे आ रहा है। संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक परी को उसकी मां की गोद नहीं मिल जाती तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

टीम आवाज के अजय सिंगला ने बताया कि इस मामले में प्रशासन कोई योगदान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि परी के मामले में कानूनी मदद ली जाएगी। इसके लिए टीम के सदस्य सोमवार को न्यायालय जाकर कानून विशेषज्ञों से मिलेंगे।
विज्ञापन


अजय सिंगला ने बताया कि परी को न्याय दिलाने के लिए वे दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्री को इस मामले में अवगत कराएंगे और जंतर मंतर पर सांकेतिक धरना भी देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब मिड टाउन क्लब की प्रधान सीमा बब्बर ने कहा कि परी के माता-पिता सब कुछ पता होने के बावजूद बच्ची को नहीं अपना रहे तो डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कैसे अपनाएंगे। बब्बर ने कहा कि उनके परिचित लोग परी को अपनाने के लिए तैयार हैं।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था के सदस्यों ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। सदस्यों ने परी को कृष्ण की पोशाक पहनाकर और मोरपंखी लगाकर परी को तैयार किया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था के संयोजक अशोक छाबड़ा, सह संयोजक मनोज शर्मा,  गीता गाबा, प्रोमिला लठवाल, सुमन भल्ला, कुसुम शर्मा और सविता आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed