फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

बतरा कॉलोनी में नहीं थमा डायरिया, कच्चा कैंप भी चपेट में

Wed, 29 Jul 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 29 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
बतरा कॉलोनी में फैला डायरिया विकराल हो गया है और अब पास लगते कच्चा कैंप और हरीनगर को भी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


इन दोनों कॉलोनी में बारह बच्चे और बड़े डायरिया से ग्रस्त हैं। इनमें से तीन को सिविल अस्पताल में लाया गया। वहीं, बतरा कॉलोनी में भी डायरिया के पीड़ित लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी आधा दर्जन बच्चे और बड़ों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

वहीं, बीती देर रात को करीब तीस लोगों को डायरिया के कारण सिविल अस्पताल में ले जाया गया। सिविल अस्पताल में डायरिया के मरीजों के पहुंचने पर हालात सुधरने के बजाय बिगड़ गए।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल से डायरिया ग्रस्त मरीजों के सामान्य होने पर डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बतरा कॉलोनी में स्थिति को नियंत्रित करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की बतरा कॉलोनी में सोमवार को ब्रेक हुआ डायरिया बुधवार को विस्फोटक हो गया। स्वास्थ्य विभाग के डायरिया नियंत्रण करने के दावों के बीच बतरा कॉलोनी के अलावा साथ लगते कच्चा कैंप और हरीनगर में भी डायरिया के मरीज मिले।

कच्चा कैंप की छह की अलीशा और सवा साल के अमित पुत्र अरविंद को सिविल अस्पताल में डायरिया के चलते दाखिल कराया। वहीं, हरीनगर निवासी बिजेंद्र पुत्र ज्ञानीराम को भी डायरिया हो गया। उनको भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

वहीं, बतरा कॉलोनी में बुधवार को पूरा दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें डायरिया से ग्रस्त मरीजों की पहचान करने में लगी रही। कॉलोनी से डायरिया से ग्रस्त मैना पत्नी बालकराम, वेदराम पुत्र रामस्वरूप, प्रवीण पत्नी सतबीर और सुमन पत्नी बागेश को दाखिल कराया। इन चारों को डायरिया के चलते उल्टी और दस्त लगे थे।

बतरा कॉलोनी में बीती देर रात को भी डायरिया से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इनमें उर्मिता, कालू, राजेश्वरी, सूरज, आरती, माया देवी, सरिता, प्रिया, शिवकुमार, सोमपाल, परशुराम, जानकी, सूरत, रूपेल, ईश्वर और रामेश्वर को दाखिल कराया। इसके अलावा कई लोगों ने साथ लगते निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया।

कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह बुधवार को दूसरे दिन भी मरीजों और तीमारदारों के बीच रहे। वे दोपहर के समय सिविल अस्पताल में पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

उन्होंने इलाज में हर संभव मदद करने और जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों में भी इलाज कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी इलाज के बारे में जाना।


बतरा कॉलोनी में डायरिया नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलोनी में लगातार काम कर रही हैं। बरसात के सीजन में इस तरह की बीमारी आम बात हैं। बतरा कॉलोनी में इसका असर कुछ ज्यादा था। विभाग बाकी कॉलोनियों में भी अभियान चलाएगा।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed