फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mobile,chhina

एएनएम और कंप्यूटर आपरेटर के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास

Tue, 07 Feb 2017 11:59 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Tue, 07 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अगर आप सिविल अस्पताल में दवाई लेने जा रहे हैं तो सावधान....यहां कभी भी आपका पर्स व मोबाइल चोरी हो सकता है। सिविल अस्पताल में इन दिनों जेब पर हाथ साफ करने वाले मरीज के रूप में घूम रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला, जब मरीज बनकर आई एक महिला ने सिविल अस्पताल में एएनएम व कंप्यूटर ऑपरेटर का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने पर महिला फरार हो गई। अस्पताल में घटित दोनों घटनाएं दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

प्रसूती गृह के बाहर इलाज करवाने पहुंची महिलाओं की भीड़ थी। भीड़ में एएनएम सुमन हाथ में मोबाइल लिए खड़ी थी। तभी भीड़ से एक महिला ने मोबाइल को झटके से छीनने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ द्वारा देख लेने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाई और भाग गई। इस घटना से कुछ ही देर बाद एक अन्य महिला ने सिविल अस्पताल मे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कविता का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कविता ने मोबाइल नहीं छोड़ा। भीड़ को इकट्ठा होते देख महिला ने कविता के मोबाइल को अपना मोबाइल बताया। भीड़ बढ़ती देख महिला शिकायत देने की बात कहते हुए निकल गई। ये दोनों महिलाएं एक ही हैं या फिर अलग-अलग, इस पर भी संशय बना हुआ है। सिविल अस्पताल में करीब चार माह पहले भी इस प्रकार की वारदात घटित हुई थी। इलाज करवाने पहुंची महिला के पॉलीथिन को ब्लैड से काटकर सात हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया था। इस वारदात को एक महिला ने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजो को सरकारी इलाज दिया जाता है। इसलिए मरीज को चाहिए कि वे अपने साथ ज्यादा पैसे लेकर ना आएं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अपने सामान का भी ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड भी हर समय रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed