फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mla, rohita,ramnagar, rose, house

हेडिंग-मैडम! आशा है कि आप क्षेत्र का विकास अभी भी नहीं करवाएंगी

Fri, 29 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
panipat, mla, rohita,ramnagar, rose, house
विधायक को गुलाब का फूल देकर
 वार्ड-तीन स्थित रामनगर वासियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मिल रहे कोरे आश्वासन से नाराज होकर शहर विधायक के घर का घेराव कर लिया। घेराव करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। करीब साढ़े तीन घंटे तक विधायक आवास के बाहर धरने पर जमे रहे। उन्होंने विधायक को काम न करवाने के लिए गुलाब का फूल देकर धन्यवाद दिया। गुस्साए लोगों ने फूल देते समय लोगों ने कहा कि मैडम आशा है कि क्षेत्र का विकास आगे भी नहीं करवाएंगी। लोगों के आक्रोश को देख विधायक रोहिता रेवड़ी ने जेई को बुलाकर लिखित में लिया कि दो दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद वार्ड वासी शांत हुुए। विधायक के सहयोग से लोगों की नाराजगी दूर हो गई और उन्होंने विधायक को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


 रामनगर निवासी श्री राम सेवा समिति प्रधान विनोद कुकरेजा, बृज जुनेजा, मनोज गुगलानी, श्याम भाटिया, गुलशन, अशोक, रमेश, सुभाष, दीपक ने आरोप लगाया कि वार्ड में पार्क की दुर्दशा पिछले चार महीने से खराब है। आस-पास के लोग पार्क में सुबह सैर करने आते थे, लेकिन यहां पांच महीने से मलबा पड़ा है। नगर निगम ने पार्क के नवीनीकरण करने का लटकाया हुआ है। कई बार शहरी विधायक को इस बारे में बताया। इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं आया है। इसके अलावा बारिश के बाद गलियाें में भी जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


विधायक पति और पार्षद लोगों के बीच फंसे
वार्ड वासियों ने समस्या के बारे में जब शहर विधायक पति को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि उनका काम पार्षद की ग्रांट पास करने तक ही है। पार्षद ग्रांट कहां और कितना खर्च करता है, वह पार्षद ही बता सकेगा। पार्षद ही आपके वार्ड का मुखिया है। इसके बाद लोगों ने कहा कि पार्षद विधायक की अनदेखी के चलते काम न होने की बात कहता है। इसके बाद विधायक पति ने पार्षद को मौके पर बुला लिया। दोनों आमने-सामने आने पर एक दूसरे की बातों पर पर्दा डालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर, एमई ने नहीं उठाया फोन, जेई को पड़ा बुलाना
शहर विधायक द्वारा वार्ड वासियों की समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर से फोन पर बात की तो उन्होंने चंडीगढ़ में होने की बात कहीं। इसके बाद एमई को फोन किया तो उन्होंने भी अपनी मजबूरी बता दी। इसके बाद जेई को बुलाया गया।  

पहले खुद करते थे पार्क का सुधार
श्रीराम सेवा समिति प्रधान विनोद ने बताया कि पहले सभी पार्क में सुधार कार्य के लिए वे खुद पैसे जमा किया करते थे। बाद में पता चला कि नगर निगम पार्क के नवीनीकरण के लिए ग्रांट देता है। इसके बाद वह नगर निगम के चक्कर में फंस गए। पांच महीने हो गए पार्क की दीवार तक नहीं बनी है। पार्क में घास नहीं लगी, न ही ट्यूबवेल लगा है। क्षेत्र की नालियां और सड़कें तक नहीं बनी हैं।  

तीन अप्रैल को शुरू हुआ था नवीनीकरण
वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड-3 में मेलाराम पार्क है। यह चार महीने पहले तक हरा-भरा था। रोजाना लोग सैर और योग करने आते थे। पिछले चार महीने से पार्क की हालत बिगड़ गई है। पार्क में मलबा पड़ा हुआ है। शहरी विधायक ने ही तीन अप्रैल को नारियल तोड़कर पार्क के नवीनीकरण का शुभारंभ किया था। यह अब तक पूरा नहीं हो सका है।


वर्जन
शहर के विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। वार्ड वासियों की समस्या का समाधान जल्द ही कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं। यदि दो दिन के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
रोहिता रेवड़ी, शहरी विधायक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed