फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, Misconduct, rape, girl, crime

नाबालिग के साथ नौ दिन तक सामूहिक दुराचार

Fri, 27 Jun 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 27 Jun 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
panipat, Misconduct, rape, girl, crime
पानीपत थाना शहर के अंतर्गत कालोनी की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दो आरोपी नाबालिग के साथ नौ दिन तक दुराचार करते रहे। इसी दौरान एक अन्य आरोपी ने भी दुराचार का प्रयास किया। थाना शहर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 13 साल की लड़की के साथ नौ दिन तक सामूहिक दुराचार किया गया। उसने संजीव और मनीष निवासी करनाल व ईश्वर उर्फ मोनू निवासी समालखा पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि संजीव और मनीष ने उसकी लड़की के साथ दुराचार कर दिया और ईश्वर उर्फ मोनू ने दुराचार का प्रयास किया। उन्होंने लड़की को किसी के आगे जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed