{"_id":"60f72340a66dc120ca675880ea51a2e3","slug":"panipat-misconduct-advocate-sign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर कराने के बहाने वकील ने की छेड़छाड़, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर कराने के बहाने वकील ने की छेड़छाड़, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 22 May 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत जिला अदालत परिसर में वकील ने दिल्ली की एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर दी। विवाहिता का आरोप है कि वकील उसे तलाक के कागजों पर साइन कराने के बहाने एक तरफ ले गया और छेड़छाड़ की।
पुलिस ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करा दिए हैं। जिला बार एसोसिएशन ने वकील पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। बार एसोसिएशन ने इस लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने की बात कही है।
मामला जिला अदालत परिसर का है। एक विवाहिता ने वकील प्रवीण पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में वकील एकजुट हो गए।
दिल्ली मंगोलपुरी निवासी विवाहिता ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। विवाहिता ने बताया कि उसकी चार-पांच साल पहले न्यू रमेश नगर, पानीपत में शादी हुई थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि शादी के बाद उसके पति के साथ मनमुटाव रहने लगा और वह सेक्टर-13/17 में जाकर रहने लग गई। वह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी और तलाक का केस डालने के लिए वकील प्रवीण के पास आई थी।
वकील उसको साइन कराने के बहाने एक तरफ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने विवाहिता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाकर वकील प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।