फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Middle aged man cut the nerves of his hand and neck, death

Panipat: बीमारी से तंग अधेड़ ने काटी हाथ और गर्दन की नसें, मौत, पत्नी पर भी किया चाकू से हमला

Tue, 18 Apr 2023 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:39 AM IST
सार

अधेड़ ने पत्नी पर भी चाकू से हमला किया, जिसने भाग कर जान बचाई। फिर उसने खुद को अकेला घर में पाकर चाकू से अपने शरीर पर तीन बार वार किया। पानीपत के हरिनगर के रामस्वरूप चौक की घटना है। 

विज्ञापन
Panipat: Middle aged man cut the nerves of his hand and neck, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के हरिनगर के रामस्वरूप चौक के पास एक अधेड़ ने सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से तंग आकर अपनी हाथ व गले की नसें काटकर मौत को गले लगा लिया। वह डेढ़ साल से इन बीमारियों से परेशान था। वह कोई काम नहीं कर पाता था।

विज्ञापन

 

अधेड़ ने पहले अपनी पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। वह जान बचाकर बाहर भाग गई। फिर उसने खुद को अकेला घर में पाकर चाकू से अपने शरीर पर तीन बार वार किया। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। किला थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


रामस्वरूप चौक निवासी वीरेंद्र (52) उर्फ पप्पू पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहा था। उसे सांस और फेफड़ों की बीमारी थी। कई अस्पतालों से इलाज भी कराया, लेकिन आराम नहीं हुआ। वीरेंद्र का पत्नी शीला के साथ रविवार को झगड़ा हो गया। उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। वह पड़ोस में भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद वीरेंद्र ने अपनी हाथ व गले की नस काट ली। कुछ देर बाद वीरेंद्र बेसुध हो गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पत्नी शीला घर आई तो वीरेंद्र बेसुध व खून से लथपथ हालत में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से पति को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा भी बहन के पास रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed