फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mayor, stopped, work, check, construction, material

मेयर ने तीन वार्डों में निर्माण सामग्री जांची, एक जगह काम रुकवाया

Mon, 12 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Mon, 12 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
panipat, mayor, stopped, work, check, construction, material
पानीपत - फोटो : bureau
मेयर सुरेश वर्मा ने शहर के तीन वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों की सामग्री जांची। इस दौरान वार्ड-दो में नाला निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर काम रुकवा दिया। वार्ड-23 में ठेकेदार को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


वार्ड-22 में उन्हें गली और नाले का निर्माण अधूरा मिला। उन्होंने ठेकेदार को जल्द शुरू कराने के लिए कहा है। मेयर सुरेश वर्मा ने रविवार को वार्ड-22 का दौरा किया। स्थानीय लोगो की मांग पर नाले और गली निर्माण कार्य देखा।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों ने बताया कि गली का निर्माण कार्य तीन माह से अधूरा है। ठेकेदार कई बार कहने पर भी काम शुरू नहीं कर रहा। मेयर सुरेश वर्मा ने ठेकेदार राजेश से बात की और उसे जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर सुरेश वर्मा इसके बाद वार्ड-23 में पहुंचे। यहां कॉलोनीवासियों ने बताया कि काम गली और नाले का काम धीमा चल रहा है। उनकी मांग के अनुसार निर्माण नहीं किया जा रहा। मेयर ने ठेकेदार को लोगों के अनुसार काम करने की हिदायत दी।

मेयर ने इसके बाद वार्ड-2 में नाला निर्माण कार्य देखा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि नाले में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। मेयर ने इसके बाद नाले का निर्माण तुरंत रुकवा दिया।

उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम एसई, अन्य अधिकारियों से बात की। साथ ही ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

मेयर बोले, भरवाए जाएंगे सैंपल
मेयर सुरेश वर्मा ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए। कहा कि कई ठेकेदार निर्माण कार्यों में मनमानी कर रहे हैं। नगर निगम के कई अधिकारी भी इनसे मिले हुए हैं। कई अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है।


शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के जल्द ही सैंपल भरवाए जाएंगे। किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर के तीन वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में लगातार शिकायत आ रही थीं। वार्ड-22 में ठेकेदार मनमर्जी कर रहा था। वार्ड-23 में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। दोनों ठेकेदारों को नियमानुसार काम करने की हिदायत दी है। वार्ड-दो में नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। उसका निर्माण बंद करा दिया है।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed