{"_id":"e217048398351d48aa373cd597944073","slug":"panipat-marrige-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय कर मुकरा वर पक्ष, पांच पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तय कर मुकरा वर पक्ष, पांच पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 21 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक युवती के साथ शादी तय कर वर पक्ष मुकर गया और सात फेरे लेने की बजाय जान से मारने की धमकी दे दी। वर व वधू पक्ष के बीच विवाद बढ़ने के कारण फिलहाल खुलकर सामने नहीं आए हैं।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर वर समेत उसके पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी राजेंद्र कुमार निवासी सुकेती (काला आंब) नारायणगढ़, अंबाला निवासी के साथ 14 जून को शादी तय हुई थी।
दोनों पक्षों ने शादी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर वर व वधु पक्ष के लोगों बीच बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। युवती ने इसको लेकर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
उसने शिकायत में राजेंद्र कुमार, उसके पिता मुकंदीलाल व शकुंतला निवासी काला आंब नारायणगढ़ अंबाला और मोहन व उसकी पत्नी निवासी सेक्टर-13 करनाल पर शादी तय कर तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई आरोप लगाए। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।