फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, marrige, case,

शादी तय कर मुकरा वर पक्ष, पांच पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Jun 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 21 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
panipat, marrige, case,
शहर में एक युवती के साथ शादी तय कर वर पक्ष मुकर गया और सात फेरे लेने की बजाय जान से मारने की धमकी दे दी। वर व वधू पक्ष के बीच विवाद बढ़ने के कारण फिलहाल खुलकर सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत पर वर समेत उसके पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में  युवती ने बताया कि उसकी राजेंद्र कुमार निवासी सुकेती (काला आंब) नारायणगढ़, अंबाला निवासी के साथ 14 जून को शादी तय हुई थी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने शादी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर वर व वधु पक्ष के लोगों बीच बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। युवती ने इसको लेकर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शिकायत में राजेंद्र कुमार, उसके पिता मुकंदीलाल व शकुंतला निवासी काला आंब नारायणगढ़ अंबाला  और मोहन व उसकी पत्नी निवासी सेक्टर-13 करनाल पर शादी तय कर तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई आरोप लगाए। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed