{"_id":"58752a734f1c1bab78ba7e8d","slug":"panipat-malik-alert-diya","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिकों ने सीएम को फैक्ट्रियों की चाबी सौंपने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री मालिकों ने सीएम को फैक्ट्रियों की चाबी सौंपने की दी चेतावनी
amar ujala beuro panipat
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
बिजली समस्या से परेशान फैक्ट्री मालिकों ने सीएम को फैक्ट्रियों की चाबी सौंपने की चेतावनी दी है। मंगलवार को बिजली विभाग के एसई, पानीपत अश्वनी कुमार रहेजा ने समालखा बिजली कार्यालय में उद्योगपतियों से बात की। इस दौरान उन्होंने बिजली कर्मचारियों को समस्या के समाधान नहीं होने पर फटकार लगाते हुए कहा समालखा जैसा छोटा शहर भी काबू में नहीं आ रहा। उन्होंने फैक्ट्री मालिकों की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट से परेशान फैक्ट्री मालिकों ने 15-16 जनवरी को सीएम के पानीपत दौरे के दौरान उन्हें फैक्ट्रियों की चाबी सौंपने की चेतावनी दी थी। उनका आरोप था कि बिजली नहीं आने के कारण उद्योग धंधे ठप्प हो रहे है और शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मंगलवार को एसई अश्वनी कुमार रहेजा ने समालखा बिजली कार्यालय में एचएसआईडीसी प्रधान श्रीनिवास व संरक्षक प्रेम मित्तल व अन्य से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। फैक्ट्री मालिकों ने इंडस्ट्रियल एरिया में जर्जर तारों को बदलवाने, बगैर पूछे परमिट न लगवाने और कर्मचारी की स्थाई ड्यूटी लगवाने की मांग की। एसई ने जेई को फटकार लगाते हुए जर्जर तारों को बदलवाने को कहा।
साथ ही अन्य बगैर अधिकारी की अनुमति के परमिट नहीं लगाने और स्थाई डयूटी लगाने की मांग को पंद्रह दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही पुराना थाना रोड पर 400 केवी ट्रांसफार्मर की समस्या के समाधान की बात कही। इस बारे में एक्सईएन जेएस नारा ने बताया कि फैक्ट्री मालिकों ने अपनी समस्याएं रखी थी जिनके समाधान का आश्वासन दिया है। अवसर पर कार्यकारी अभियंता जेएस नराशिव कुमार, अशोक, मनीष, सौरभ, मोनू, श्रीकृष्ण व सुखनंदन मौजूद रहे।