{"_id":"585c1f784f1c1b3e4de39bf8","slug":"panipat-kisan-pul-banane-se-khus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हामनै यमुना नाव में बैठकर पार नहीं करणी पड़ैगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हामनै यमुना नाव में बैठकर पार नहीं करणी पड़ैगी
amar ujala beuro panipat
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधारशिला रखे जाने से व्यापारी और किसान भी खुश हैं। लोगों ने इस पुल को दूरगामी परिणाम देने वाला बताया। लोगोें का मानना है कि इससे व्यापार बढ़ने के साथ रोजगार भी बढ़ेगा। किसानों ने ठेठ देसी लहजे में कहा कि इब पुल बनण के बाद हामनै यमना नाव में बैठकर पार नहीं करणी पडै़गी।
हरियाणा के हथवाला और यूपी के छपरौली को जोड़ने वाले खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधारशिला रखने पर पेश है लोगों की प्रतिक्रिया:
सरपंच बिलासरपुर जयबीर का कहना है कि यहां के किसानों की जमीन यमुना पार भी है। पुल निर्माण से वहां जाने के लिए आसानी होगी। इससे करीब साठ-सत्तर किलोमीटर दूरी तय करने में लगने वाला समय बचेगा। इससे हथवाला, बिलासपुर व खोजकीपुर जगहों पर तो विकास होगा ही साथ ही समालखा में भी विकास तेज होगा।
हथवाला निवासी किसान रामकुंवार का कहना है कि पुल बनने से फायदा ही होगा। पहले यूपी जाने के लिए रास्ता केवल सनौली से होकर जाता था। अब इस पुल के बनने का कार्य शुरू होने के बाद दोनों तरफ के लोगों को लाभ होगा। इससे इसके आसपास के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
हथवाला निवासी किसान संदीप त्यागी ने कहा कि यह फैसला रोजगार व विकास को बढ़ावा देने वाला है। यूपी में गन्ना मिलें ज्यादा हैं जिससे यहां के किसान वहां पर अपनी फसल बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। यूपी और हरियाणा सरकार के इस फैसले से दोनों तरफ के किसानों सहित आम जन को भी लाभ होगा। इससे आवागमन में समय की बचत होगी।
मास्टर सुभाष का कहना है कि यूपी जाने व वहां से आने के लिए पहले पानीपत या बहालगढ़ का रास्ता था लेकिन इस पुल के निर्माण के बाद से इसके आसपास उद्योग धंधे लगेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि पुल पर पुलिस नाका दोनों तरफ बनने पर आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।