फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, jat, andolan, administartion, black, day

जाटों का उग्रा खेड़ी में धरना, प्रशासन की काला दिवस को लेकर बढ़ी चिंता

Thu, 23 Feb 2017 12:39 AM IST
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
panipat, jat, andolan, administartion, black, day
जाट आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले उग्रा खेड़ी में बलिदान दिवस के बाद अब काला दिवस मनाने की तैयारी से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में चल रहे धरने में भीड़ बढ़ाने के लिए भी संघर्ष समिति ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


टीमें गठित करके जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बेल्ट वाइज लोगों को काला दिवस के दिन अधिक संख्या में भाग लेने की अपील शुरू कर दी है। सनौली-हरिद्वार रोड पर बलजीत नाके पर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी के साथ हरियाणा पुलिस के भी जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


नाके से गुजरने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। धरना बुधवार को भी शांतिपूर्वक चला। बुधवार को 60 ट्रैक्टर-ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन किया गया।  धरने को समर्थन देने के लिए बुधवार को पहुंचे रिटायर्ड एसडीओ देवी दयाल अग्रवाल ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी जातियों को दिए जाने वाले आरक्षण का जाट समाज ने कभी विरोध नहीं किया। जाटों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि जाट समाज अब मांगों को पूरी करवाकर ही सांस लेगा।

उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को काला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक खटखड़, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, बलजीत सिंह, रणबीर देशवाल, सूरत सिंह बैनीवाल, तेजबीर जागलान, रामकुंवार मलिक, रणधीर भालसी,

मास्टर मामन कवी, चुतर्भज बुड़शाम, दयानंद बिंझौल, दिलबाग सिंह, रवींद्र बिंझौल, पूर्व सरपंच कृष्ण व राजू बडौली मौजूद रहे।

हर घर से पहुंचेगा एक सदस्य
संघर्ष समिति के जिला प्रधान सतबीर सिंह देशवाल ने बताया कि काला दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस दिन जिले के गांव से हर घर से एक सदस्य भाग लेगा। 

महिलाओं ने बढ़ाया हौसला 
स्टेडियम में चल रहे धरने में कई गांवों की महिलाओं ने स्टेज पर आरक्षण सहित सातों मांगों को लेकर हरियाणवी गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। धरने में एक दिन के लिए प्रधान बनाए गए जौंधन के मौजीराम ने राजा खेड़ी की संतोष,

सुनीता, इसराना की निर्मला, हड़ताड़ी की सावित्री आदि महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

समिति को भी मिला चंदा
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि बिंझौल की महिलाओं ने 2100 और निंबरी की वेद कौर ने एक हजार रुपये का चंदा समिति के लोगों को दिया। दहिया ने बताया कि चंदा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को बड़ौली ने एक लाख 75 हजार रुपये का चंदा जमा कराया।


दहिया ने बताया कि धर्मगढ़ ने एक लाख 11 हजार, दिवाना ने एक लाख 6400, महराना ने एक लाख एक हजार, झट्टीपुर ने एक लाख 31 हजार, गांजबड़ ने 51 हजार, ब्राह्मण माजरा ने 40 हजार, गढ़ी छाजू ने 41 हजार, शहर मालपुर ने 31 हजार एक सौ, जौंधनकला ने 62 हजार, महावटी ने 41 हजार और नगलापार ने 31 हजार रुपये चंदे के रूप मेें जमा कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed