{"_id":"58c057fd4f1c1bbf42dc4660","slug":"panipat-innocence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मासूम को अनाथालय में शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मासूम को अनाथालय में शरण
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीलाल कॉलेज के पास मंगलवार देर शाम लावारिस हालत में मिली सात माह की बच्ची को सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने सिविल अस्पताल से जाटल रोड शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में भिजवा दिया है।
सेक्टर 29 चौकी पुलिस ने सात माह की बच्ची को छोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गांव सिवाह में जीटी रोड स्थित ताऊ देवीलाल कन्या महाविद्यालय के गेट के पास पार्क में माली संदीप को सात माह की बच्ची कंबल पर लेटी हुई मिली थी।
सूचना पर सेक्टर 29 चौकी पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। बुधवार को सीडब्ल्यूसी अधिकारी सुमन सूद सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची को जाटल रोड गांव शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय पहुंचाया।
विज्ञापन
अनाथालय के प्रधान अमरजीत नरवाल ने कहा कि बच्ची को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
ताऊ देवीलाल कन्या महाविद्यालय के गेट के पास लावारिस हालत में मिली सात माह की बच्ची के माता-पिता का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर 29 चौकी, पानीपत
बच्चियों को इस प्रकार दुत्कारना बेहद अशोभनीय है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिविल अस्पताल में दाखिल सात माह की बच्ची का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने पर उसे सौंधापुर स्थित बाल अनाथालय भेज दिया गया है।
सुमन सूद, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी, पानीपत