{"_id":"5875295c4f1c1b1929baa052","slug":"panipat-hart-attak-hu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ससुर बोला मैं हार्ट का मरीज, दो-चार को लेकर मरुंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ससुर बोला मैं हार्ट का मरीज, दो-चार को लेकर मरुंगा
amar ujala beuro panipat
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
oop
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-दो पार्षद कमलेश मजोका के ससुर मदन मजोका ने दूसरे दिन नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा को अपनी सारी समस्या रखी। पार्षद ससुर ने कहा कि मैं हार्ट का मरीज हूं, मेरी कॉलोनी में काम नहीं हो रहे। मैं तो मरुंगा ही साथ में दो चार को साथ लेकर मरुंगा। पार्षद ससुर ने इस दौरान कमिश्नर के पैर तक पकड़े। निगम कमिश्नर ने उनको बुधवार सुबह दस बजे विकास कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया।
वार्ड-दो पार्षद कमलेश मजोका व उसका ससुर मदनलाल मजोका ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर निगम के प्रशासकीय भवन के बाहर धरना दिया। निगम कमिश्नर वीना हुड्डा उनके बीच में पहुंची और पार्षद व उसके ससुर को बेरोकटोक काम कराने का भरोसा दिया। पार्षद कमलेश मजोका कमिश्नर के आश्वासन को सुनकर संतुष्ट हो गई, लेकिन उसका ससुर मदनलाल मजोका काम शुरू होने की जिद्द पर अड़ गया। मदनलाल मजोका ने कहा कि सरकार व अधिकारी वार्डों में जाकर नारियल फोड़ आते हैं, लेकिन काम नहीं हो पाते। अग उनका काम पूरा नहीं करने हैं तो नारियल क्यों फोड़ रहे हैं। अब लोग मेरा सिर फोड़ रहे हैं। मैं अपने घर नहीं जाउंगा।
मैं घर से ज्यादा तो निगम के बाहर सुरक्षित हूं। मैं व मेरी बहू घर से बाहर तक नहीं निकल पाते। लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा हूं। निगम अधिकारी काम रुकवा देते हैं। उन्होंने कमिश्नर के सामने ही चार बार अपना बस्ता तक जीत पर पटक दिया। उसने एक बार तो कमिश्नर के पैर तक पकड़े। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठला ने भी उनको समझाने का प्रयास किया। वीना हुड्डा ने कहा कि सुबह दस बजे काम शुरू हो जाएगा। वे इसके बाद मौका भी देखेंगी। वार्डों में विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।