फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat got new bus stand: CM did virtual inauguration

पानीपत को मिला नया बस स्टैंड: सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 18 Jul 2023 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 08:59 PM IST
सार

पानीपत शहर में 340 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इससे शहर की तस्वीर बदलेगी। वहीं बस स्टैंड से शहर में सिटी बस सर्विस शुरू हो गई है। नए बस स्टैंड से टोल तक किराया 10 रुपये रहेगा।

विज्ञापन
Panipat got new bus stand: CM did virtual inauguration
सिटी बस सर्विस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सिवाह गांव में जीटी रोड स्थित नए बस स्टैंड का सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले की 11 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से स्थानीय कार्यक्रम में लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 राज्यों में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के विकास को लेकर जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की थी, उनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी हैं। फिलहाल शहर में लगभग 340 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक प्रमोद विज ने बताया कि बस स्टैंड का उद्घाटन करने के साथ ही शहर में सिटी बस सेवा भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दो पिंक बसों को सिटी बस के रूप में नए बस स्टैंड से पानीपत टोल प्लाजा तक चलाया जा रहा है। जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी जाएगी। सचिवालय में कार्यक्रम के बाद राजनेताओं और अधिकारियेां ने नए बस स्टैंड पर जाकर पूजन के बाद बसाें को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, एडीसी वीना हुड्डा, हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat got new bus stand: CM did virtual inauguration
पानीपत के गांव सिवाह में बने नए बस स्टैंड पर खड़ी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिवाह जाने में लगते थे 30 मिनट, अब 10 मिनट में पहुंचा रही सिटी बस
शहर काे सिटी बस सर्विस की सौगात मिल चुकी है। अब शहर के लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इससे शहर के लोगों में खुशी है। सिटी बस सर्विस शुरू होने से मंगलवार को सुबह सड़कों पर भीड़भाड़ कम दिखी। अक्सर जाम में फंसे रहने वाले चालक थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे। सिवाह गांव में नए बस स्टैंड के उद्घाटन का पता चला तो शहर में चर्चा होने लगी। कोई जाम से राहत पाकर खुश दिखा तो कोई नई सेवा की वाहवाही करता नजर आया। पुराने बस अड्डे से सवारी लेकर बस महज 10 मिनट में सिवाह पहुंच गई, तो यात्री बस में सवार हो गए।

मंगलवार सुबह नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया था। बस स्टैंड परिसर और सामने कट के नीचे ट्रैफिक पुलिस के 10 जवानों को तैनात किया गया। लंबे रूट की कोई भी बस आकर रुकती तो परिचालक पानीपत की सवारियों को पुराने अड्डे तक का सफर सिटी बस से करने के लिए कहते। कुछ यात्रियों ने तो नए बस अड्डे की तस्वीर खींचकर सोशल साइट पर भी अपलोड कर दी। सिटी बस में शहर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि 30 मिनट का जाम वाला सफर अब बीते दिनों की बात हाे जाएगा। स्टैंड इंचार्ज सतीश पंवार ने बताया कि शाम छह बजे तक नए बस स्टैंड पर 300 से अधिक बसों का ठहराव हुआ।

नए बस स्टैंड से एक घंटे कम हुआ सफर
हरिद्वार से पानीपत पहुंचे हनुमान प्रसाद ने बताया कि वह दोस्त हवा सिंह के साथ गंगा स्नान कर लौट रहे हैं। चालक ने नए बस स्टैंड पर बस रोकी तो सब नया लगा। दो मिनट बातचीत ही कर रहे थे कि सोनीपत के लिए बस मिल गई। अगर पानीपत बस स्टैंड जाते और फिर वहां से सोनीपत की बस लेते तो सफर एक घंटे तक लंबा हो जाता। अब लंबी दूरी के यात्रियों को जरूर राहत मिलेगी।

यात्रियों का समय बचा
शहजानपुर के सुमित ने बताया कि वह दिल्ली से संजय चौक आए हैं। यहां किसी जानकार से मिलना था। सिंघु बाॅर्डर से पानीपत पहुंचे तो चालक ने नए बस स्टैंड पर उतार दिया। यहां सिटी बस में सवार हुए तो परिचालक ने 10 रुपये का टिकट बनाया। पहले तो लगा कि 10 रुपये बेवजह देने पड़े, लेकिन आधे घंटे का सफर चंद मिनटों में पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed