फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat girls defeated Karnal in Kho-Kho

Panipat News: पानीपत की लड़कियों ने खो-खो में करनाल को किया पराजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Panipat girls defeated Karnal in Kho-Kho
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। मनाना गांव में राजकीय कन्या स्कूल के ग्राउंड में 43वीं सीनियर हरियाणा स्टेट खो-खो चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें 43 टीमों ने भाग लिया। टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। पानीपत की लड़कियों ने करनाल को पराजित किया। वहीं पानीपत लड़कों की टीम ने मेवात को हराया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलता है। गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें निखारकर सामने लाना हमारा दायित्व है। महिला वर्ग में फतेहाबाद ने फरीदाबाद को, पानीपत ने करनाल, फरीदाबाद ने सिरसा, झज्जर ने रोहतक, कैथल ने झज्जर, जींद ने चरखी दादरी, रेवाड़ी ने गुरूग्राम, फतेहाबाद ने रेवाड़ी की टीम को हराया।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में पानीपत की टीम ने मेवात, फरीदाबाद ने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ ने अंबाला, कुरुक्षेत्र ने करनाल, रोहतक ने भिवानी, हिसार ने सोनीपत, फतेहाबाद ने पलवल, जींद ने फरीदाबाद, अंबाला ने रेवाड़ी, पंचकूला ने यमुनानगर, झज्जर ने रोहतक, चरखी दादरी ने हिसार, पंचकूला ने सिरसा, पानीपत ने अंबाला व जींद ने पंचकूला को हराया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सरिता देवी, खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बलवान, जिला प्रधान नवीन, सचिव रविंद्र, पीटीआई महेंद्र, डीपीई वीरेंद्र व सुरेंद्र राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed