{"_id":"61a1d367b595ab50697e20027be58e75","slug":"panipat-fraud-land-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर पार्क में कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई पर पार्क में कब्जा करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 29 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत की ऋषि कालोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक जेई पर पार्क की जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण करने का आरोप लगाया और इसको लेकर जमकर हंगामा काटा।
मेयर ने लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत किया। गंगापुरी रोड पर स्थित ऋषि कालोनी के लोग पार्क की जमीन पर लंबे समय से मकान निर्माण के विरोध में बुधवार को एकजुट हो गए।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाए कि विभाग के जेई ने कालोनी के पार्क की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि जेेई कालोनी में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की बजाय कब्जा कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे शमशेर सिंह, ईश्वर, अनिल शर्मा, रवि कुमार, अनुज तायल, ममता, सोनिया और रेखा ने बताया कि कालोनी में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा है।
गंदा पानी सप्लाई की शिकायत लेकर कई बार जेई और अन्य अधिकारियों से मुलाकात भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
मेयर ने कहा जनता का दुख सहन नहीं
नगर निगम के मेयर भूपेंद्र सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। मेयर ने कहा कि लोगाें का दुख सहन नहीं होगा।
जन स्वास्थ्य विभाग का जेई लोगों को सुविधा देने की बजाय नाजायज तंग कर रहा है। जेई की दबंगई बर्दाश्त नहीं होगी।